'नच बलिए' में डांस करता नजर आ सकता है ये क्रिकेटर !
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा को उनके फैंस नच बलिए-7 के डांस फ्लोर पर देख सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए उन दोनों से संपर्क किया गया है और अगर वो मान जाते हैं तो उनकी इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।
मुंबई। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा को उनके फैंस नच बलिए-7 के डांस फ्लोर पर देख सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए उन दोनों से संपर्क किया गया है और अगर वो मान जाते हैं तो उनकी इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।
शो के सूत्रों के मुताबिक शिखर धवन से बात की जा रही है और उनके हामी भरने पर उनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। अगर वो नच बलिए के स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो इससे अच्छी बात हमारे लिए और क्या हो सकती है। इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं जबकि इस शो में प्रीति जिंटा, चेतन भगत और मर्जी पेस्तोन्जी जज की भूमिका निभा रहे हैं।