Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shikhar Dhawan: शिखर धवन आइपीएल के अगले सीजन के लिए मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स के बने कप्तान

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 10:30 PM (IST)

    Shikhar Dhawan शिखर धवन की पंजाब कैंप में साल 2022 में एंट्री हुई थी और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब शिखर धवन को अगले सीजन के लिए मयंक अग्रवाल की जगह इस टीम का कप्तान बना दिया गया।

    Hero Image
    पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर धवन (एपी फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज साल 2022 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे और अब वो अगले सीजन के लिए इस टीम के कप्तान बनाए गए। शिखर धवन को मयंक अग्रवाल की जगह ये जिम्मेदारी दी जा सकती है जिन्हें केएल राहुल के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आइपीएल सीजन 2022 में छठा स्थान प्राप्त किया था। टीम के प्रदर्शन के सुधारने के लिए ये फैसला किया गया है और धवन पंजाब किंग्स के 14वें कप्तान होंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले सीजन में पंजाब की कप्तानी करेंगे शिखर धवन

    पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी कि शिखर धवन अब अगले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। शिखर धवन इन दिनों टीम इंडिया के लिए टेस्ट या टी20 तो नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वो वनडे टीम का हिस्सा बने हुए हैं और उन्हें इस टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिल रहा है। उन्हें अभी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद न्यूजीलैंड में होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्होंने भारत में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी और भारत को उसमें जीत भी मिली थी। 

    पंजाब के लिए आइपीएल 2022 में धवन का प्रदर्शन

    शिखर धवन ने साल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्होंने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए थे जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 122.67 का रहा था और उन्होंने नाबाद 88 रन की सबसे बेस्ट पारी खेली थी। वहीं धवन के आइपीएल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 206 मैचों में 35.08 की औसत से 6244 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल है। धवन की आइपीएल की बेस्ट पारी नाबाद 106 रन की रही है।