विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: शतक से चूके धवन, 21 गेंद पर पठान ने जड़ी फिफ्टी; दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7.4 ओवर में ठोके 100 रन

Published: Sat, 26 Jul 2025 07:38 PM (GMT+05:30)

WCL 2025 में शिखर धवन और यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने मिलकर 7.4 ओवर में 100 रन कूट दिए। शिखर धवन 91 रन तो पठान 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस ने 203 रन बनाए। ब्रेट ली ने चार ओवर में 57 रन लुटाए।

शिखर धवन और यूसुफ पठान ने की नाबाद 100 रन की साझेदारी। फोटो- सोशल मीडिया
शिखर धवन और यूसुफ पठान ने की नाबाद 100 रन की साझेदारी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से
  2. शतक बनाने से चूके शिखर धवन
  3. 21 गेंद पर पठान ने जड़ी फिफ्टी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS: वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग (World Championship League 2025) में इंडिया चैंपियंस के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा। दोनों ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की जमकर धुनाई कर दी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से है। यह मैच इंडिया चैंपियंस के लिए करो या मरो वाला है। खैर, इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

फेल हुए रैना, रायडू और युवराज

उथप्पा और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। उथप्पा 37 रन बनाकर आउट हुए। उथप्पा के आउट होने के बाद भारत ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। रायडू अपना खाता नहीं खोल सके और रैना ने 11 तो कप्तान युवराज सिंह 3 रन बनाकर आउट हो गए।

7.4 ओवर में जड़े 100 रन

भारत ने 103 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिये थे। यहां से शिखर धवन को यूसुफ पठान का साथ मिला। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू की। दोनों छोर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कुटाई हो रही थी। पठान और धवन ने 7.4 ओवर में 100 रन कूट दिए। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

21 गेंद पर पठान जड़ी फिफ्टी

धवन 60 गेंद पर 91 रन बनाकर नाबाद रहे। वह शतक से चूक गए। इस दौरान धवन ने 12 चौके और एक सिक्स जड़ा। वहीं, दूसरे छोर से पठान ने 23 गेंद पर धमाकेदार नाबाद 52 रन की पारी खेली। पठान ने 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ब्रेट ली ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 57 रन खर्च किए। कल्टर-नील ने 49 रन लुटाए।

यह भी पढ़ें- WCL 2025: 'संन्‍यास वापस ले लो', AB de Villiers ने फिर मचाई तबाही; 41 गेंदों पर जड़ दिया शतक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।