विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा शमी को बेटी की याद आई, ट्वीट कर अपनी उपलब्धि उसे समर्पित की

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 24 Jan 2019 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:52 PM (IST)

शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान अपने वनडे करियर के 100 विकेट पूरे किए।

पापा शमी को बेटी की याद आई, ट्वीट कर अपनी उपलब्धि उसे समर्पित की
पापा शमी को बेटी की याद आई, ट्वीट कर अपनी उपलब्धि उसे समर्पित की

जासं, अमरोहा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी ने सबसे कम मैच में 100 विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया है। मैच जीतने के बाद शमी ने ट्वीट करके अपनी यह उपलब्धि बेटी आएरा को समर्पित की है। पिछले साल मार्च में शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां से विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। हसीन जहां ने शमी व उनके परिजनों के खिलाफ कोलकाता में मुकदमा भी दर्ज कराया था। मुकदमा अभी अदालत में विचाराधीन है। शमी की बेटी आएरा अपनी मां के साथ ही रह रही है।

बेटी से अलग होने के बाद शमी हर मौके पर बेटी को याद करना नहीं भूलते। ईद पर भी उन्होंने अपनी और बेटी की तस्वीर फेसबुक पर शेयर की थी। शमी ने न्यूजीलैंड में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया है। वह मैन आफ द मैच भी रहे। मैच खत्म होने के बाद इस खुशी के मौके पर शमी ने बेटी को ही याद किया। उन्होंने अपने यह 100 विकेट बेटी आएरा को समर्पित किए हैं। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है। लिखा है कि 'आप सभी की दुआ व समर्थन का शुक्रिया। जिसकी वजह से मैं यह कर सका। कामयाबी के यह 100 विकेट मेरी परी, मेरी बेटी को समर्पित'।

शमी ने भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया और इरफान पठान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 56 वनडे मैचों में ये कमाल किया। शमी ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार प्रदर्शन किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।