विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shakib Al Hasan ने फैन की कर दी पिटाई, वीडियो देखकर जानें कि स्‍टार ऑलराउंडर को गुस्‍सा क्‍यों आया?

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Sat, 11 Mar 2023 09:39 AM (IST)

Shakib Al Hasan beat a fan बांग्‍लादेश के कप्‍तान शाकिब अल हसन एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। ...और पढ़ें

Shakib Al Hasan beats fan: शाकिब अल हसन का वीडियो वायरल
Shakib Al Hasan beats fan: शाकिब अल हसन का वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। बांग्‍लादेश के टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल कप्‍तान शाकिब अल हसन ने एक फैन की पिटाई करके विवाद खड़ा कर दिया है। इंग्‍लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में मात देने के बाद शाकिब अल हसन एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे, जहां वो अपना आपा खो बैठे और फैन की पिटाई कर दी।

शाकिब अल हसन जब प्रमोशनल गतिविधि से बाहर निकले तो फैंस से घिर गए। शाकिब सुरक्षा कर्मियों से घिरे हुए थे, लेकिन फिर भी फैंस से पार पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। जब शाकिब अपनी कार के पास पहुंचे, तब एक फैन ने उनकी कैप छीन ली। इससे ऑलराउंडर को गुस्‍सा आ गया। उन्‍होंने अपनी कैप फैन के हाथ से छीनी और उसकी कैप से ही पिटाई कर दी।

विवादों से गहरा नाता

शाकिब अल हसन पिछले कुछ सालों में विवादों से घिरते रहे हैं। बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग के दौरान शाकिब अल हसन ने लेग अंपायर को खरी-खरी सुनाई थी क्‍योंकि अंपायर ने सिर के ऊपर की गेंद को वाइड का इशारा नहीं दिया था। 2021 में ढाका प्रीमियर लीग के दौरान शाकिब ने अंपायर पर जमकर गुस्‍सा निकाला था और गुस्‍से में स्‍टंप उखाड़कर फेंक दिए थे।

इसके अलावा 2019 में आईसीसी ने शाकिब पर प्रतिबंध लगा दिया था क्‍योंकि भ्रष्‍टचारी लोगों की सूचना नहीं दी थी। वैसे, क्रिकेट की बात करें तो हाल ही में शाकिब अल हसन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शाकिब अल हसन वनडे में 6000 रन और 300 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे ऑलराउंडर बने हैं। इससे पहले पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी और पूर्व श्रीलंकाई कप्‍तान सनथ जयसूर्या यह कमाल कर सके हैं।

शाकिब अल हसन अब रविवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।