Move to Jagran APP

शाहिद अफरीदी को फैंस सुना रहे हैं खरी-खोटी, जानिए क्या कर दिया था ऐसा

अफरीदी द्वारा किए गए उस पोस्ट को देखने के बाद कुछ फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और अफरीदी की जमकर खिंचाई भी की।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 04:36 PM (IST)
शाहिद अफरीदी को फैंस सुना रहे हैं खरी-खोटी, जानिए क्या कर दिया था ऐसा
शाहिद अफरीदी को फैंस सुना रहे हैं खरी-खोटी, जानिए क्या कर दिया था ऐसा

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस के ऐसा करने की वजह अफरीदी का एक सोशल मीडिया पोस्ट है। अफरीदी द्वारा किए गए उस पोस्ट को देखने के बाद कुछ फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और अफरीदी की जमकर खिंचाई भी की।

loksabha election banner

शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में दो तस्वीरें थीं, एक में शाहिद अफरीदी एक हिरण को दूध पिलाते नज़र आ रहे थे, तो दूसरी तस्वीर में अफरीदी की बेटी अस्मारा उस जश्न के स्टाइल को कॉपी कर रही थी, जिसे वो मैदान पर विकेट लेने के बाद किया करते थे, लेकिन उस पोस्ट में अफरीदी की बेटी के पीछे एक शेर भी दिखाई दे रहा था। उस शेर के गले में ज़ंजीर बंधी हुई थी।

अफरीदी के इस पोस्ट के बाद उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई होने लग गई क्योंकि फैंस का मानना है कि शेर कोई पालतू जानवर नहीं है। उसे घर में नहीं बल्कि जंगल में होना चाहिए। आप खुद ही देखिए कि अफरीदी के इस ट्वीट के बाद फैंस ने कैसे-कैसे कमेंट किए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.