विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR vs PBKS: आखिरी क्या खिचड़ी पक रही है? शाहरुख खान और केकेआर के CEO के बीच बातचीत का VIDEO देख फैंस दंग

Published: Tue, 07 Apr 2026 01:58 PM (IST)

KKR vs PBKS मैच बारिश की वजह रद्द होने के बाद, केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान (Shah rukh khan) और ...और पढ़ें

Shah rukh Khan और KKR के CEO की बातचीत का VIDEO Viral

Shah rukh Khan और KKR के CEO की बातचीत का VIDEO Viral

HighLights

  1. शाहरुख खान ने KKR CEO के साथ की गहरी चर्चा

  2. केकेआर-पंजाब का मैच बारिश की वजह रद हुआ

  3. केकेआर-पंजाब की टीम को 1-1 अंक मिला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shah rukh Khan Chat with KKR CEO: आईपीएल 2026 का 12वां मैच केकेआर बनाम पीबीकेएस (KKR vs PBKS IPL) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बारिश की वजह से रद किया गया। इस मैच के रद होने के बाद केकेआर-पंजाब की टीमों को 1-1 अंक मिले, जहां पंजाब की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई, तो वहीं, केकेआर की टीम अपना खाता खोलने में सफल रही। केकेआर की टीम भले ही प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस और सीएसके से आगे निकल गई हो, लेकिन टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही औसत रहा है।

ये ही वजह है कि केकेआर की टीम की खूब आलोचना हो रही है। इस मैच के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान और CEO वेंकी मैसूर को आपस में बातचीत करते हुए कैमरामैन ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद उनकी वीडियो के बाद अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

Shah rukh Khan और KKR के CEO की बातचीत का VIDEO 

दरअसल, शाहरुख खान (Shah rukh Khan) और केकेआर (KKR) के सीईओ की बातचीत की वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि किंग खान अपनी टीम की परफॉर्मेंस से नाखुश है और इसी वजह से वो वेंकी मैसूर के साथ टीम की आगे की रणनीति को लेकर बातचीत कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि आखिर केकेआर में ये क्या खिचड़ी पक रही है।

KKR ने IPL 2026 में अभी तक नहीं जीता एक भी मैच

केकेआर की टीम ने इस सीजन अपने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना किया। इसके बाद अपने दूसरे मैच में केकेआर को सनराइजर्स हैदराबाद से 65 रन से हार मिली। तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद हुआ। अब उनका अगला मैच 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला जाना है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के दौरान Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड का पता चुपके से चला, एक जैसे टैटू से जुड़ गया सॉलिड कनेक्‍शन

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: केकेआर के लिए मुसीबत बनी 'कालबैसाखी', अंक तालिका के टॉप पर किसका राज?