विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 के दौरान Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड का पता चुपके से चला, एक जैसे टैटू से जुड़ गया सॉलिड कनेक्‍शन

Published: Tue, 07 Apr 2026 12:22 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 01:21 PM (IST)

Arshdeep Singh Rumoured GF: आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की डेटिंग लाइफ चर्चा में ...और पढ़ें

HighLights

  1. अर्शदीप सिंह किस कर रहे हैं डेट?

  2. अर्शदीप सिंह का समरीन कौर से जुड़ा नाम

  3. अर्शदीप सिंह ने शेयर की फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arshdeep Singh Rumoured GF Samreen Kaur। आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की डेटिंग लाइफ चर्चा का विषय बन गई हैं। पंजाब के पेसर का एक स्नैपचैट क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वो एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उन्होंने अपनी स्नैप स्टोरी पर शेयर की थी, जिसके बाद उनके साथ में वो लड़की कौन हैं, इसे जानने के लिए हर कोई बेताब हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि समरीन कौर हैं। आइए जानते हैं कौन हैं समरीन कौर?

Arshdeep Singh की रूमर्ड GF समरीन कौर कौन हैं?

समरीन कौर (Samreen Kaur connection with Cricketer Arshdeep Singh), एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं, जो साल 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रही हैं। वो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। 26 साल की समरीन ने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढ़ाई पूरी की और अब वह एक मॉडल एक्ट्रेस है। इतना ही नहीं, समरीन ने कई हिंदी और पंजाब म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में काम किया था। वहीं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी वंदना चावला का किरदार निभा चुकी हैं।  फिल्म 'नेल पॉलिश' के बाद उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। उन्होंने बादशाह और जस मानक जैसे आर्टिस्ट के साथ भी काम किया हैं। 

वायरल फोटो से मिला हिंट

वायरल तस्वीरों में अर्शदीप सिंह किसी लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उस लड़की का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन फैंस ने फोटो में दिख रहे टैटू और स्टाइल को अंदाजा लगाया और उस मिस्ट्री गर्ल को पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर बताना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा टैटू से ही उनका टैटू मिलता-जुलता है।

अर्शदीप ने अपने इंस्टा पर एक लड़की के नाखूनों की तस्वीर शेयर की और फिर उन्होंने स्नैप पर एक लड़की के साथ हाथ थामे हुए फोटो शेयर की थी। कुछ लोगों ने उस लड़की को समरीन बताया क्योंकि समरीन ने भी अपने नाखूनों पर उसी कलर और डिजाइन का नेल आर्ट बनवा रखा था। इसके अलावा मुल्लांपुर में हुए मैच के दौरान भी समरीन ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो पंजाब किंग्स की जर्सी पहने दिख रही हैं और अर्शदीप इसी टीम के लिए खेलते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई आधिकारिक बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- PBKS vs GT: प्रसिद्ध के इम्पैक्ट पर भारी पड़े कोनोली, अर्शदीप का सबसे लंबा ओवर; 44 गेंदों में यूं पलटा IPL मैच

यह भी पढ़ें- IPL में लोकल सितारों पर रहेंगी खास नजर, पांच टीमों में छह खिलाड़ी खेल रहे हैं चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के