विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Serial Blasts In Sri Lanka: क्रिकेट के भगवान और भारत के कप्तान ने जताया शोक

By Rajat SinghEdited By:
Published: Sun, 21 Apr 2019 05:13 PM (IST)

Serial Blasts In Sri Lanka धमाकों के बाद क्रिकेट भगावान सचिन तेंदुलकर और कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर शोक जताया।

Serial Blasts In Sri Lanka: क्रिकेट के भगवान और भारत के कप्तान ने जताया शोक
Serial Blasts In Sri Lanka: क्रिकेट के भगवान और भारत के कप्तान ने जताया शोक

नई दिल्ली, जेएनएन। Serial Blasts In Sri Lanka: ईस्टर के मौके पर रविवार को श्रीलंका सीरियल बम धमाकों से दहल गया। इन धमाकों के बाद क्रिकेट भगावान सचिन तेंदुलकर और कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर शोक जताया। राजधानी कोलंबो समेत कई जगहों पर हुए सीरियल बम धमाकों में 156 लोगों के मारे जाने की खबर है। भारतीय क्रिकेटरों के अलावा श्रीलाकाई खिलाड़ियों ने भी अपनी सवेंदना व्यक्त की।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके लिखा, 'श्रीलंका के विभिन्न हिस्सों में हुए आतंकी हमलों के बारे में सुनकर दुख हुआ। आतंक के इन कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। घृणा और हिंसा कभी भी प्रेम, दया और करुणा पर हावी नहीं होंगे।'

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा,' श्रीलंका से आने वाली खबर सुनकर सदमा लगा। इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए मैं प्रर्थना करता हूं।'

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा ने भी अपनी संवेदना जताई। कुमार ने लिखा, 'बर्बरता के इन घृणित कृत्यों से मैं स्तब्ध और दुखी हूं।मेरा दिल टूट गया है,पीड़ितों के लिए प्रर्थाना करता हूं। मैं अपना प्यार बढ़ाना चाहूंगा।'

बता दें कि आज सुबह बजकर 45 मिनट पर पहला धमाका हुआ। इसके बाद लगातार धमाकों से श्रीलंका दहल गया। सुबह से लेकर अबतक 8 धमाके हो चुके हैं।राजधानी कोलंबो समेत कई जगहों पर हुए सीरियल बम धमाकों में 156 लोगों के मारे जाने की खबर है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।