विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेलेक्टर्स को है विराट की इस रिपोर्ट का इंतजार, फिर होगा भारतीय टीम का एलान

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 08:33 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह व भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है।

सेलेक्टर्स को है विराट की इस रिपोर्ट का इंतजार, फिर होगा भारतीय टीम का एलान
सेलेक्टर्स को है विराट की इस रिपोर्ट का इंतजार, फिर होगा भारतीय टीम का एलान

 नई दिल्ली, प्रेट्र। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया जाना है लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय चनय समिति को विराट कोहली की चोटिल कलाई के अपडेट का इंतजार है। इसके बाद ही भारतीय टीम की धोषणा की जाएगी। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि विराट को कलाई में चोट है और इसके लिए उनका परीक्षण भी कर लिया गया है। अब हमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि उन्हें कलाई में कैसे चोट लगी इसके बारे में कुछ साफ नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चोट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज या फिर अभ्यास सत्र के दौरान लगी हो। 

बताया जा रहा है कि इस टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने बताया कि बुमराह ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बाद से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं और एशिया कप में भी उन्होंने हिस्सा लिया है। जसप्रीत ने इंग्लैंड में तीन टेस्ट में 133 ओवर तक गेंदबाजी की और दुबई की इस गर्मी में भी उसने अपने पूरे ओवर फेंके। उसे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार रहने के लिए थोड़े आराम की जरूरत है साथ ही भुवी को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए संभालकर रखे जाने की आवश्यकता है। 

भारतीय टीम के लिए खुशी की बात ये है कि आर अश्विन ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो अपनी चोट से उबर गए हैं। वो टीम में चयन के लए उपलब्ध रहेंगे। शिखर धवन टीम का हिस्सा होंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी जबकि पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। बोर्ड प्रेसिडेंट के लिए खेलते हुए पृथ्वी तो फ्लॉप हो गए लेकिन मयंक ने 90 रन की पारी खेलकर अपनी दावेदारी और पुख्ता कर ली है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।