विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौरव गांगुली ने हितों के टकराव मामले में BCCI लोकपाल को दिया ये जवाब!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Mon, 08 Apr 2019 03:48 PM (GMT+05:30)

गांगुली ने अधिकारी डी.के जैन को जवाब देते हुए साफ किया है कि उनकी दोहरी भूमिका में हितों का टकराव नहीं दिखाई दे रहा है।

सौरव गांगुली ने हितों के टकराव मामले में BCCI लोकपाल को दिया ये जवाब!
सौरव गांगुली ने हितों के टकराव मामले में BCCI लोकपाल को दिया ये जवाब!

नई दिल्ली, पीटीआइ। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने बीसीसीआई लोकपाल को जवाब दिया है। गांगुली ने अधिकारी डी.के जैन को जवाब देते हुए साफ किया है कि उनकी दोहरी भूमिका में हितों का टकराव नहीं दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में 3 क्रिकेट फैन्स रंजीत सील, अभिजीत मुखर्जी और भास्वती शानतुआ ने गांगुली पर आरोप लगाया था जिसके बाद बीसीसीआई लोकपाल ने गांगुली को हितों के टकराव मामले पर अपना पक्ष साफ करने के लिए कहा था।

गांगुली ने बताया कि उन्होंने डी के जैन को अपना जवाब भेज दिया है। इस जवाब में उन्होंने लिखा, " मैं न तो बीसीसीआई के शीर्ष परिषद में हूं, और न ही बीसीसीआई द्वारा उसके संविधान के तहत गठित किसी क्रिकेट समिति का सदस्य हूं। मैं ऐसे किसी पद पर नहीं हूं। मैं आइपीएल के प्रशासन या प्रबंधन से भी जुड़ा हुआ नहीं हूं।"

गांगुली ने कहा, " हालांकि मैं पहले बीसीसीआई और आइपीएल की टेक्निकल कमीटी और गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा रह चुका हूं। लेकिन मैं इन सभी पद से पहले ही इस्तीफा दे चुका हूं। मैं ऐसी किसी समिति, परिषद या संस्था का हिस्सा नहीं हूं जो आइपीएल से जुड़ी हो।" उन्होंने यह भी साफ किया कि वह आइपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से किसी तरह नहीं जुड़े हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) एक फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है जिसका मालिकाना हक रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के पास है। मेरे पास न तो इस कंपनी के शेयर हैं और न ही मैं इस कंपनी का निदेशक हूं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।