विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड महिला टीम का एलान, टेलर को मिली वनडे टीम में जगह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 08 Feb 2019 06:21 PM (IST)

साराह टेलर को भारत दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड महिला टीम का एलान, टेलर को मिली वनडे टीम में जगह
भारत दौरे के लिए इंग्लैंड महिला टीम का एलान, टेलर को मिली वनडे टीम में जगह

लंदन, प्रेट्र। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज साराह टेलर को भारत दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। टेलर वेस्टइंडीज में खेली गई टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं थी।

हालांकि भारत दौरे पर वह केवल वनडे सीरीज में ही खेल पाएंगी जबकि टी-20 तथा श्रीलंका दौरे से बाहर रहेंगी। टेलर के अलावा कैथरीन ब्रूंट भी श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाएंगी। लेकिन भारत दौरे पर वह सभी छह मैचों के लिए टीम के साथ मौजूद रहेंगी। गुरुवार को ही इंग्लैंड की केंद्रीय अनुबंध में शामिल हुई जेनी गुन भारत और श्रीलंका दौरे से बाहर रहेंगी।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड महिला टीम :

टॉमी ब्यूमौंट, कैथरीन ब्रूंट, काटे क्रोस, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, जॉर्जिया एल्विस, एलेक्स हार्टली, एमी जोंस, हीटर नाइट, लौरा मार्श, नेट सिवर, एनिया स्रूबसोले, साराह टेलर, लौरेन विंडफील्ड, डेनी वेट, फ्रेया डेवियस, लिंसे स्मिथ, फ्रान विल्सन। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।