विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान रायल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे संजू सैमसन, टीम इन खिलाड़ियों को करेगी रिेटेन

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 09:55 AM (IST)

IPL 2021 के मेगा आक्शन से पहले आइपीएल की पुरानी 8 फ्रेंचाइजियों को चार खिलाड़ियों तक रिेटेन करने का मौका है। वहीं दो नई टीम तीन खिलाड़ी रिेटेन कर सकती हैं। इस बीच खबर है कि राजस्थान रायल्स मोटी रकम में संजू सैमसन को रिटेन करेगी।

संजू सैमसन राजस्थान रायल्स के कप्तान होंगे (फोटो एएफपी आइपीएल)
संजू सैमसन राजस्थान रायल्स के कप्तान होंगे (फोटो एएफपी आइपीएल)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा आक्शन होना है। ऐसे में फ्रेंचाइजियों के पास अपने कुछ खिलाड़ियों को रिेटेन करने का मौका है। आइपीएल की पुरानी आठ फ्रेंचाइजी 4 खिलाड़ियों को रिेटेन कर सकती हैं, जबकि नई फ्रेंचाइजी सिर्फ तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ पाएंगी। इसी बीच रिपोर्ट सामने आई है कि राजस्थान रायल्स फ्रेंचाइजी मोटी रकम में संजू सैमसन को अपने साथ बरकरार रख सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन को राजस्थान रायल्स फ्रेंचाइजी 14 करोड़ रुपये की रकम में रिटेन करने वाली है। इसके अलावा जो अन्य तीन खिलाड़ी होंगे, उन पर भी लगभग मुहर लग चुकी है। 30 नवंबर तक आइपीएल की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजियों को अपने पत्ते खोलने हैं। इसके मायने ये हैं कि आठ टीमें 30 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ को देनी है। इसके बाद बारी नई टीमों की आएगी।

राजस्थान रायल्स फ्रेंचाइजी संजू सैमसन के अलावा अन्य किस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़े रखना चाहेगी, ये भी लगभग सुनिश्चित हो गया है। सैमसन के अलावा फ्रेंचाइजी दो विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ रखना पसंद करेगी। जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन में से किन्हीं दो खिलाड़ियों को राजस्थान रायल्स द्वारा रिटेन किया जाएगा, जबकि एक और भारतीय खिलाड़ी के रूप में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को देखा जा रहा है।

मौजूदा 8 फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय और मैक्सिमम दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। वहीं, आइपीएल में शामिल होने वाली लखनऊ और अहमदाबाद की टीम के पास आक्शन पूल से मैक्सिमम तीन खिलाड़ियों को उठाने का विकल्प होगा। ऐसे में नई टीमों के पास भी बड़ा विकल्प अपनी टीम को अनुभवी खिलाड़ियों का साथ देने का मौका होगा। आइपीएल 2022 के लिए मेगा आक्शन इसी साल दिसंबर में हो सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।