विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहला ही उड़ा देंगे...,' संजू ने वैभव सूर्यवंशी के सामने की उनकी मिमिक्री, सभी ने लगाए जोरदार ठहाके

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 09:36 AM (IST)

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सूर्यवंशी ने आईपीएल में ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन

वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन

HighLights

  1. संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलासा किया

  2. सूर्यवंशी के आईपीएल में डेब्यू से जुड़ा है मामला

  3. आईपीएल 2025 में वैभव ने किया था डेब्यू

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाल मचाने को तैयार हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने उनके बारे में बड़ा खुलासा किया है। संजू ने सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर एक मजेदार बात साझा की है, जो युवा खिलाड़ी के निडर क्रिकेट को दर्शाता है। सूर्यवंशी ने 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और वे सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

सूर्यवंशी ने डेब्यू से पहले कप्तान संजू और कोच राहुल द्रविड़ ने उनके गेम प्लान के बार में पूछा था। इस पर वैभव ने पहली गेंद को उड़ाने यानी छक्का मारने की बात कही थी। संजू ने इस पूरी बातचीत को बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान साझा किया। सैमसन का कहना था कि वैभव ने यही कहा कि वो अपना स्वाभिक खेल खेलेगा और पहली बॉल को हवाई यात्रा पर भेजने की कोशिश करेगा।

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया खुलासा

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान सूर्यवंशी से सवाल किया गया कि जब उनका डेब्यू होने वाला था, तो कोच ने क्या कहा था? सूर्यवंशी इसका जवाब दे रहे थे लेकिन संजू ने बीच में रोक दिया और खुद उस पल की बातचीत को साझा करने लगे। संजू ने कहा, मैं भी वहां पर मौजूद था। राहुल सर ने मुझे बुलाया और कहा कि संजू हमें तुमसे बात करनी है। वैभव बहुत छोटा लड़का है और इस वजह से हमें बताना होगा कि उसे क्या करना है।

सैमसन ने आगे कहा, "राहुल सर ने इसके बाद वैभव पूछा कि तुम्हारा क्या प्लान है? इस पर वैभव ने कहा कि कुछ नहीं सर हम तो खेल लेंगे। इसके बाद द्रविड़ सर ने पूछा कि तुम्हारी योजना क्या है? इस पर वैभव ने कहा कि अगर हमें मिला तो पहली ही गेंद पर उड़ा देंगे। उसने मैच में भी ठीक ऐसा ही किया। मैंने सोचा छोड़ो इसे, ये अपना ही वीडियो गेम खेल रहा है।"

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में डेब्यू

वैभव को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उस समय वैभव 13 साल के थे और उन्हें1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल में डेब्यू किया था और शार्दुल ठाकुर के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाया था। सूर्यवंशी ने इसी सीजन 35 गेंदों पर शतक लगाया, जो आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा लगाई गई सबसे तेज सेंचुरी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन में कुल 252 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज की हार नहीं पचा सका पाकिस्तान, अंपायर पर बड़ा आरोप लगाकर दर्ज की शिकायत

यह भी पढ़ें- पत्नी वंशिका के साथ घर पहुंचे कुलदीप, रेड कारपेट बिछाकर हुआ स्वागत; अब रिसेप्शन की तैयारी