विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के खिलाफ मैच को बॉयकाट करने पर सलमान अली अगा ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तानी कप्तान ने बताई खिलाड़ियों के मन की बात

Published: Mon, 02 Feb 2026 08:42 PM (IST)

पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली अगा ने कहा है कि खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ...और पढ़ें

सलमान अली अगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान हैं

सलमान अली अगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली अगा ने कहा है कि खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर उन्हीं निर्देशों का पालन करेंगे जो उनको सरकार या बोर्ड की तरफ से दिए जाएंगे। पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को बताया है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।

पाकिस्तानी टीम सोमवार को लाहौर से श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है। रवाना होते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने कहा कि टीम मैनेजर ने उन्हें पाकिस्तानी सरकार के फैसले के बारे में बताया है और टीम के सभी खिलाड़ी वही बात मानेंगे जो उनकी सरकार या बोर्ड कहेगा।

सिर्फ भारत से नहीं है मैच

श्रीलंका रवाना होने से पहले सलमान ने कहा, "हम खिलाड़ी हैं जो बोर्ड से अनुबंधित हैं। हमारी सरकार या बोर्ड जो भी फैसला लेगा हम उसे मानेंगे।"

सलमान ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ भारत के खिलाफ मैच ही नहीं हैं बल्कि और भी मैच हैं। उनका कहना है कि टीम का ध्यान पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाने पर है। उन्होंने कहा, "हमारे और तीन ग्रुप मैच हैं इसलिए हम कोशिश करेंगे कि सभी जीतें और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करें।"

पूर्व खिलाड़ियों का मिला समर्थन

पाकिस्तानी सरकार के फैसले को कई पूर्व खिलाड़ियों का समर्थन मिल रहा है। शाहिद अफरीदी, मोहम्मद युसूफ और राशिद लतीफ ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले का समर्थन किया है। उनके अलावा मोईन खान, सरफराज अहमद, मोहसिन खान ने भी खुलेआम सरकार के फैसले को सही ठहराया है।

यह भी पढ़ें- नॉकआउट में भी पाकिस्तान करेगा भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट! सामने आई अंदर की खबर

यह भी पढ़ें- 'अफसोस', पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा; Shahid Afridi के दो टूक बयान ने मचाई खलबली