नॉकआउट में भी पाकिस्तान करेगा भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट! सामने आई अंदर की खबर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सरकार ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच न खेलने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें
-1770037985144_m.webp)
पाकिस्तान नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ मैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभी तक अपनी सरकार के उस फैसले पर कुछ भी नहीं कहा है जिसमें उसे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के निर्देश मिले हैं। इस बीच पाकिस्तानी टीम भी श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है। हालांकि, अब सवाल ये है कि अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज का मैच नहीं खेलता है और आगे के राउंड में जाता है तो भी क्या भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा?
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी सरकार के फैसले को मानेंगे और अगर नॉकआउ दौर में उसका सामना भारत से होता है तो भी वह बायकॉट की नीति अपनाएगा।
सरकार का फैसला होगा मान्य
एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि, "बोर्ड को सरकार की तरफ से बता दिया गया है कि राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। जहां तक नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमों के दोबारा भिड़ने की बात है तो इस मामले में भी टीम सरकार के किसी भी फैसले के साथ चलेगी।"
आईसीसी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पाकिस्तान ने ये फैसला आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद उसके साथ अपना समर्थन दिखाने के लिए लिहाज से लिया है।
पीसीबी देगा आईसीसी को जानकारी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि बोर्ड अपने फैसले के बारे में आईसीसी को जल्दी जानकारी भी देगा। सूत्र ने कहा कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक में ये साफ कर दिया है कि बोर्ड हर हालत में सरकार के साथ ही खड़ा रहेगा।
