Move to Jagran APP

साक्षी ने MS Dhoni को विश किया, लिखा- 'बढ़ती उम्र के साथ और स्वीट हो गए हो तुम'

MS Dhoni Birthday एम एस धौनी के 39वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी साक्षी ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में विश किया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 01:47 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 01:47 PM (IST)
साक्षी ने MS Dhoni को विश किया, लिखा- 'बढ़ती उम्र के साथ और स्वीट हो गए हो तुम'
साक्षी ने MS Dhoni को विश किया, लिखा- 'बढ़ती उम्र के साथ और स्वीट हो गए हो तुम'

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 39 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर टीम इंडिया के पूर्व व मौजूदा कई क्रिकटर्स ने उन्हें बधाई दी है। इन सबके साथ धौनी की पत्नी साक्षी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनको जन्मदिन की बधाई दी साथ ही साथ उनके प्रति अपने प्यार का भी इजहार किया। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें धौनी अपने पालतू जानवरों के साथ भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी धौनी की कई अन्य तस्वीरेें दिख रही हैं। एक तस्वीर में धौनी फर्श पर सोए भी नजर आ रहे हैं। 

loksabha election banner

साक्षी ने इन तस्वीरें को शेयर करते हुए धौनी को बधाई भी दी और लिखा कि आप अपने जीवन में एक साल और आगे बढ़ गए। आपकी उम्र जरूर बढ़ रही है, लेकिन आप उतने ही ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो रहे हैं। हैप्पी बर्थडे हसबेंड।  

 

View this post on Instagram

Marking the date you were born, another year older, greyed a bit more, become smarter and sweeter. (Literally 😂😂) You are a man who will not be moved by all the sweet wishes and gifts. Let’s celebrate another year of your life by cutting a cake and blowing the candles! Happy Birthday, Husband!!

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

हालांकि दूसरे भारतीय क्रिकेटर्स की तरह से धौनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में उनकी पत्नी साक्षी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूर्व भारतीय कप्तान की झलकियां देती रहती है। कुछ दिन पहले साक्षी ने अपनी शादी की सालगिरह पर भी एक कविता पोस्ट की थी। फिलहाल धौनी लगभग एक साल के इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और अपने घर रांची में ही अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ वक्त बिता रहे हैं। क्रिकेट फैंस को इस बात का इंतजार है कि माही एक बार फिर से कब उन्हें मैदान पर नजर आएं। पीली जर्सी में तो वो पक्का नजर आएंगे, लेकिन नीली जर्सी में वो नजर आएंगे या नहीं इस पर पूरी तरह से सस्पेंस बना हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.