विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंडीज़ के खिलाड़ी को मिला तूफानी पारी खेलने का इनाम, बांग्लादेश के खिलाफ बना ODI कप्तान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 05 Dec 2018 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 12:28 PM (IST)

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में डैरेन ब्रावो की वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला वनडे मैच दो साल पहले खेला था।

विंडीज़ के खिलाड़ी को मिला तूफानी पारी खेलने का इनाम, बांग्लादेश के खिलाफ बना ODI कप्तान
विंडीज़ के खिलाड़ी को मिला तूफानी पारी खेलने का इनाम, बांग्लादेश के खिलाफ बना ODI कप्तान

ढाका, जेएनएन। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जानी वाली वनडे सीरीज़ के लिए चोटिल जेसन होल्डर की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज़ टीम की कप्तानी हरफनमौला खिलाड़ी रोवमैन पावेल को सौंपी गई है। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज नौ दिसम्बर से शुरू हो रही है। रोवमैन पावेल ने हाल ही में खत्म हुई टी-10 लीग के फाइनल में तूफानी पारी खेली थी।

T-10 लीग के फाइनल में पावेल ने खेली तूफानी पारी 

टी-10 लीग के खिताबी मुकाबले में रोवमैन पावेल ने 25 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत फाइनल में नॉदर्न वारियर्स ने पखतूंस को 22 रनों से मात दी। पावेल की शानदार पारी की बदौलत वारियर्स ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 140 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। पॉवेल ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए थे। पावेल के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें होल्डर के चोटिल होने की स्थिति में अब वनडे सीरीज़ की कप्तानी सौंपी गई है। 

ब्रावो की हुई वनडे सीरीज़ में वापसी 

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में डैरेन ब्रावो की वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला वनडे मैच दो साल पहले खेला था। इसके साथ ही टीम में वेस्टइंडीज टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट और ऑफ स्पिन गेंदबाज रॉस्टन चेस की वापसी भी हुई है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के चेयरमैन कर्टनी ब्राउन ने कहा, 'पैनल को भरोसा है कि कप्तान होल्डर की अनुपस्थिति में टीम प्रतिस्पर्धी बनी रहेगी। खासकर ब्रावो की वापसी के साथ। उनका अनुभव टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करेगा।'

इसके अलावा, पावेल का कहना है कि उन्हें अंतरिम रूप से टीम का कप्तान बनाए जाने की उम्मीद नहीं थी लेकिन वह इस जिम्मेदारी को हासिल कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

रोवमान पावेल (कप्तान), मार्लोन सैमुएल्स, रॉस्टन चेस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमेर, डारेन ब्रावो, शाई होप, कार्लोस ब्राथवैट, कीमो पॉल, कीरन पोवेल, फाबियान एलेन, कीमार रौच, सुनील एंब्रिस और ओशाने थॉमस।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।