Move to Jagran APP

रोहित शर्मा को मिलेगा 'राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड', खेल मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

खेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान दिया जाएगा।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:47 PM (IST)
रोहित शर्मा को मिलेगा 'राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड', खेल मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी
रोहित शर्मा को मिलेगा 'राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड', खेल मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को 'राजीव गांंधी खेल रत्न सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर हरी झंडी दिखा दी है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2020 के लिए खेल मंत्रालय ने जिस 12 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया था उस समिति ने देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ियों की सिफारिश की थी। अब रोहित शर्मा समेत उन तमाम खिलाड़ियों को ये सम्मान दिया जाएगा। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया।

loksabha election banner

चयन समिति ने रोहित शर्मा के अलावा महिला पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलू व महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए की थी। 33 साल के रोहित शर्मा देश के सबसे बड़े खेल सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, MS Dhoni व विराट कोहली को ये सम्मान मिल चुका है।

खेल पुरस्कार के लिए गठित चयन समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह समेत और भी कई लोग शामिल थे। इस समिति ने हर खिलाड़ी की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए इनके नाम कि सिफारिश की थी। रोहित शर्मा ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया था साथ ही साथ वनडे वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन धमाकेदार रहा था। इसके अलावा महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद विनेश ने साल 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने भी महिला एशिया कप 2017 में कमाल का प्रदर्शन किया था साथ ही 2018 एशियाई खेलें में सिल्वर मेडल जीता था। एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर्स में रानी ने भारत को टोक्यों ओलंपिक में क्लालीफाई करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं थंगवेलु को 2016 रियो ओलंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड और एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त को इन खिलाड़ियों के सम्मानित किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.