विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में खोला पंजा, घातक गेंदबाजी से तोड़ दी मध्य प्रदेश की कमर

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:03 PM (IST)

रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में गेंद से कमाल करते हुए चार विकेट झटके।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो चुकी है। इस दौरान जम्मू और कश्मीर के लिए खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने कोहराम मचा दिया। रोहित ने पंजा खोला, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 196 रनों पर ही समेट दिया।

रोहित ने हर्श गावली, हिमांशु मंत्री, डेब्यूटांट चंचल राठौड़, अथर्व महाजन और शुभम शर्मा का विकेट चटकाया। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की वजह से जम्मू एंड कश्मीर ने मैच में अपना दबदबा बना लिया है।

जम्मू एंड कश्मीर का मुकाबले में दबदबा

श्रीनगर में खेले जा रहे इस मैच में जम्मू और कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। रोहित ने शुरुआती तीन में से दो विकेट झटककर मध्य प्रदेश को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, इसके बाद कप्तान शुभम शर्मा और चंचल राठौड़ ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। मगर रोहित ने एक बार फिर गेंदबाजी से कमाल कर दिखाया।

रोहित ने चंचल को आउट कर साझेदारी तोड़ी। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने अथर्व महाजन का विकेट चटककर एक बार फिर मध्य प्रदेश को मुश्किल में डाल दिया। अथर्व के बाद सारांश जैन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

कप्तान शुभम एक छोर संभाले हुए थे। शुभम ने आर्यन पांडे के साथ सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े। मगर आर्यन के आउट होने के बाद मध्य प्रदेश की पारी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई।

रोहित ने शुभम को आउट कर मध्य प्रदेश की पारी को खत्म कर दिया। शुभम ने मध्य प्रदेश के लिए शानदार पारी खेली। शुभम ने आठ चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रोहित के अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए सुनील कुमार ने चार विकेट झटके।

कौन हैं रोहित शर्मा?

32 साल के रोहित ने ईरानी कप 2026 के दौरान टीम में वापसी की थी। हालांकि, मुकाबले में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। मगर आज रोहित ने गेंदबाजी से कमाल कर दिया। रोहित अब तक 22 फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं। रोहित के नाम 22 मैचों में 40 विकेट हैं। उनका औसत 34.66 का रहा है।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के साथ खेला क्रिकेट, हुआ फेल तो थामा बॉलीवुड का दामन; फिल्मों में जाकर जिया बचपन का सपना

यह भी पढ़ें- अब समाज में बदलाव लाएंगी स्मृति मंधाना, बनीं UNICEF इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट; सचिन तेंदुलकर ने किया स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।