विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: वनडे सीरीज़ से पहले इस टीम के लिए खेलेते दिखाई देंगे रोहित शर्मा

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 03:14 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 11:12 AM (IST)

भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में पहला वनडे मैच खेलेगी।

Ind vs WI: वनडे सीरीज़ से पहले इस टीम के लिए खेलेते दिखाई देंगे रोहित शर्मा
Ind vs WI: वनडे सीरीज़ से पहले इस टीम के लिए खेलेते दिखाई देंगे रोहित शर्मा

मुंबई, जेएनएन। रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि वो 21 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का अहम हिस्सा होंगे,  लेकिन इस वनडे सीरीज़ से पहले रोहित अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए अहम मुकाबले में खेलते दिखेंगे।

रोहित विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।’ कर्नाटक में टीम के साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘वह 11 तारीख को टीम से जुड़ेंगे और क्वार्टर फाइनल में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।’

एमसीए सूत्रों के अनुसार मुंबई की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो वह अंतिम चार के मुकाबले में भी खेल सकते हैं।

ऐसे में वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी उनके पास अपनी तैयरियों को पुख्ता करने का मौका होगा। मुंबई के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने कहा है कि 'हां रोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे। हम 10 अक्टूबर को टीम का चयन करेंगे। वो एक या दो मैचों के लिए टीम से जुडेंगें।'

मुंबई का अगला मुकाबला 18 साल बाद वापसी कर रही बिहार से है। रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से बिहार के खिलाफ नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे।   

अगर मुंबई की टीम बिहार के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह 17 अक्टूबर को सेमाफाइनल मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में पहला वनडे मैच खेलेगी।

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 14 अक्टूबर से खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को होंगे। फाइनल 20 अक्टूबर को होगा। ये सभी मैच बेंगलुरू में खेले जाएंगे।

मुंबई के प्रतिद्वंद्वी की अभी घोषणा नहीं हुई लेकिन टीम को क्वार्टर फाइनल में बिहार से खेलना पड़ सकता है।
 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी ने भारतीय टीम ने पिछले महीने सातवीं बार एशिया कप का खिताब जीता। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज़ के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम देने की खबर आ रही हैं और अगर ऐसा हुआ तो कैरेबियाई टीम के खिलाफ भी रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।