विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने टेस्‍ट सीरीज की शुरू की तैयारी, मंडली के साथ आए नजर

Published: Tue, 13 Aug 2024 09:28 PM (IST)

अगले महीने बांग्‍लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान 2 टेस्‍ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्‍वीर। इमेज- रोहित शर्मा इंस्‍टाग्राम
रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्‍वीर। इमेज- रोहित शर्मा इंस्‍टाग्राम

HighLights

  1. 19 सितंबर से शुरू होगी टेस्‍ट सीरीज
  2. भारत और बांग्‍लादेश खेलेगा 2 टेस्‍ट
  3. चेन्‍नई में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था। रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब अगले महीने बांग्‍लादेश टीम भारत का दौरा करेगी।

इस दौरान 2 टेस्‍ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टेस्‍ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। तस्‍वीर के साथ कैप्‍शन में उन्‍होंने मंडली लिखा है।

कानपुर में होगा दूसरा टेस्‍ट

बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और यह 1 अक्‍टूबर तक चलेगी। सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच 19 सितंबर से 23 सितंबर के बीच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएग। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से 1 अक्‍टूबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा।

  • पहला टेस्‍ट: 19 से 23 सितंबर- एमए चिदंबरम स्‍टेडियम, चेन्‍नई
  • दूसरा टेस्‍ट: 27 सितंबर से 1 अक्‍टूबर- ग्रीन पार्क, कानपुर

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: पाकिस्‍तान में समोसे से भी सस्‍ता मिल रहा मैच का टिकट, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर उड़ाई खिल्‍ली

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

टेस्‍ट में रोहित शर्मा के आंकड़ें

  • बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट में रोहित शर्मा के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं।
  • भारतीय कप्‍तान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 3 टेस्‍ट में 11 की औसत से 33 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाध‍िक स्‍कोर 21 रन रहा है।
  • टेस्‍ट में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 59 टेस्‍ट की 101 पारियों में 45.46 की औसत और 57.05 की स्‍ट्राइक रेट से 4137 रन बनाए हैं।
  • इस दौरान उन्‍होंने 17 अर्धशतक के साथ ही 12 शतक भी लगाए हैं। टेस्‍ट में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्‍कोर 212 रन है।

ये भी पढ़ें: BCCI ने इंटरनेशनल होम सीजन का रिवाइज्‍ड शेड्यूल किया जारी, 2 सबसे अहम सीरीज में हुआ बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।