विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिटमैन रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 05 Jan 2019 06:01 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 05 Jan 2019 09:48 PM (GMT+05:30)

रोहित ने अपनी नन्हीं परी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - हैलो वर्ल्ड, आप सभी के लिए नया साल अच्छा हो।

हिटमैन रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
हिटमैन रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के हिटमैन कहे जाने वाले वनडे मैचों के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए नया साल खुशियों भरा रहा। साल के पहले दिन ही रोहित को पापा बनने का सौभाग्य मिला। रोहित की पत्नी रितिका ने 1 जनवरी के दिन एक बेटी को जन्म दिया, हालांकि जिस वक्त बच्ची का जन्म हुआ उस दौरान बच्ची के पित रोहित शर्मा आॅस्ट्रेलियाई दौरे पर थे, लेकिन जैसे ही रोहित को यह खबर मिली वो तुरंत घर के लिए रवाना हो गए। यही वजह रही कि रोहित सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। गुरुवार की रात को रोहित ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की।

बेटी की पहली तस्वीर रोहित ने सोशल मीडिया पर शेयर की

रोहित ने अपनी नन्हीं परी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - हैलो वर्ल्ड, आप सभी के लिए नया साल अच्छा हो। रोहित की बेटी की पहली तस्वीर सामने आते ही कुछ ही घंटों में उसे लाखों लाइक्स मिल गए। इस फोटो में रोहित ने सस्पेंस भी रखा है। दरअसल उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा छिपा दिया। तस्वीर में बेटी का शरीर आैर उसके नन्हें हाथ दिख रहे।

           

रोहित को ऐसे मिली थी पिता बनने की खबर

रोहित शर्मा को सबसे पहले पापा बनने की खबर उनकी पत्नी रितिका की कजिन सीमा ने दी थी सीमा ने सोशल मीडिया पर रितिका के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था 'बेबी गर्ल', मासी अगेन इस तस्वीर को उन्होंने रितिका को टैग भी किया था। आपको बता दें कि रितिका की कजिन सिस्टर सीमा बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की पत्नी हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।