Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा ने मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास, क्या रणजी ट्रॉफी में आएंगे नजर?

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 11:58 AM (IST)

    रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब रहा था। इस दौरे पर उनकी फॉर्म और कप्तानी की जमकर आलोचना हुई थी। रोहित ने तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बनाए थे। इस दौरान रोहित के संन्यास की खबरें भी आईं। हालांकि रोहित ने इन बातों से साफ मना कर दिया। रोहित अब अपनी फॉर्म को लेकर संजीदा नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    रोहित शर्मा ने मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले और कप्तानी दोनों में फेल होने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के करियर पर इस समय संकट है। रोहित शर्मा का करियर ज्यादा लंबा दिखाई नहीं दे रहा है और ऐसें में रोहित इसे बचाने पर तुले हुए हैं। रोहित की आलोचना उनकी फॉर्म को लेकर हो रही है और भारतीय कप्तान ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला शांत रहा। वह तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना सके। इसके बाद रोहित की बल्लेबाजी पर सवाल उठे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद रोहित संन्यास लेने वाले थे, लेकिन उनके कुछ शुभचिंतकों ने ऐसा करने से रोक दिया।

    यह भी पढ़ें- कपिल देव ने किया विराट-रोहित की फॉर्म का बचाव, दोनों के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

    मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास

    रोहित ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद थोड़ा आराम कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने आराम को छोड़ मैदान का रुख कर लिया और अपनी फॉर्म में वापसी की तैयारी कर ली है। रोहित ने मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास किया है। रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम की अभ्यास किया। इस दौरान वह सेंटर विकेट पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व साथी अजिंक्य रहाणे भी बल्लेबाजी कर रहे थे।

    रोहित अपनी नीली कार से वानखेड़े में पहुंचे थे। सफेद कपड़ों में रोहित अपना बैग और किटबैग लेकर नजर आए। इस दौरान उनका सामना फैंस से भी हुआ और रोहित ने फैंस की मुराद भी पूरी की।

    क्या खेलेंगे रणजी ट्रॉफी?

    रोहित ने हाल ही में बीसीसीआई की मीटिंग में हिस्सा लिया था जिसमें टीम के कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत साइकिया हैं। इस मीटिंग में खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दिया गया। रोहित ने मुंबई की टीम के साथ अभ्यास किया है तो ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते नजर आ सकते हैं।

    हालांकि, ये समय ही बताएगा की रोहित खेलेंगे या नहीं, लेकिन ये तय है कि वह अपनी फॉर्म में वापसी को लेकर गंभीर हैं और कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल बनेंगे टेस्ट कप्तान? चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इसलिए हो रही टीम के एलान में देरी, सामने आई बड़ी वजह