विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में हुआ चयन, चयनकर्ताओं ने किए 7 बदलाव

By Viplove KumarEdited By:
Published: Mon, 09 Nov 2020 04:36 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Nov 2020 08:26 PM (GMT+05:30)

चोट की वजह से उनको इस दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी गई थी। सोमवार को बीसीसीआई द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा -फाइल फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा -फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए खुशी की खबर है। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में चुन लिया गया है। चोट की वजह से उनको इस दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी गई थी। सोमवार को बीसीसीआई द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में जगह दी गई है। उनको वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है लेकिन टेस्ट सीरीज में वह टीम का हिस्सा होंगे। चयनकर्ताओं ने इस बात की भी जानकारी दी है कि कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत वापस लौट आएंगे।

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। आइपीएल की खोज माने जा रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चुनी गई टीम में से बाहर कर दिया गया है। उनको पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी लेकिन चोटिल होने की वजह से वह दौरे पर नहीं जाएंगे। वहीं संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर वनडे टीम में शामिल किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टी20 टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली वनडे टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन (विकेटकीपर)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।