रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? 'हिटमैन' का वर्ल्ड कप खेलने का सपना रह जाएगा अधूरा
भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच करियर का आखिरी मैच साबित हो ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैच में रोहित शर्मा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। रोहित ने पहले मैच में 11 और दूसरे मुकाबले में 26 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जाना है। वो मैच रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। सेलेक्टर्स ने शर्मा से आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है।
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी रोहित का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने तीसरे मैच में फिफ्टी लगाई थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फ्लॉप हो गए। अब चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और लॉर्ड्स वनडे के बाद उनका टीम में चयन मुश्किल हो सकता है।
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में हो सकता है आखिरी मैच
दैनिक जागरण को पता चला है कि सेलेक्टर्स अब रोहित से आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के बाद उनका अगली सीरीज में चयन बहुत मुश्किल है। शर्मा मौजूदा समय में 39 साल के हैं और विश्व कप तक वे 40 साल के हो जाएंगे। ऐसे में सेलेक्टर्स उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं।
विश्व कप 2027 के ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं। जायसवाल, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाया था, उन्हें इंग्लैंड की सीरीज में नहीं चुना गया था। ऐसे में अब सेलेक्टर्स जायसवाल को वर्ल्ड कप से पहले मौका देना चाहते हैं ताकि वे अपने आपको ढाल सकें और उन्हें इस फॉर्मेट का अनुभव मिले।
रोहित ने बल्ले से किया निराश
रोहित ने अपनी कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाई थी। उसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। बतौर बल्लेबाज उन्होंने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। हालांकि, 2026 में उनका बल्ला नहीं चला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर सीरीज और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक ही मैच में वे 50 रनों के आंकड़े को पार कर सके। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में भी उनका बल्ला नहीं चला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।