विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा के भविष्‍य पर BCCI ने खत्‍म किया सस्‍पेंस, 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप में धमाल मचाते दिखेंगे 'हिटमैन'

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:05 PM (IST)

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें अब खत्म होती हुई दिखाई दे रही हैं। बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग के बाद रोहित को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

रोहित शर्मा (फोटो: BCCI)

रोहित शर्मा (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की वनडे टीम में जगह को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स कई बार सामने आईं, जब ऐसा बताया गया कि रोहित को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए फैंस नहीं देख पाएंगे। हालांकि, अब इन अफवाहों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में गुरुवार को मीटिंग हुई। इसमें रोहित के भविष्य को लेकर भी चर्चा होनी थी। अब खबर सामने आ रही है कि रोहित विश्व कप 2027 के लिए प्लान का हिस्सा हैं। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे मुंबई में नहीं थे।

रोहित शर्मा की जगह पर कोई खतरा नहीं

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर कोई खतरा नहीं है। उनको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वे विश्व कप 2027 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिव्यू मीटिंग के बाद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "आप सभी को पता है कि वे कितना शानदार खेल रहे हैं।"

इंग्लैंड दौरे पर रोहित को लेकर खबरें आई थी सामने

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पहले दो मैच में रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले थे। दूसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित के करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। हालांकि, तीसरे मैच में रोहित ने शतक लगया और इन अफवाहों पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे रोहित

हिटमैन अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इस वजह से फैंस को उनको एक्शन में बहुत कम देखने का मौका मिलता है। भारत को अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसमें रोहित खेलते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- 'मुझसे सीखकर पाकिस्तान के ही खिलाफ बोलते हैं', भारतीय क्रिकेटर पर वसीम अकरम का तीखा हमला

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव का रिकॉर्ड, इशान की कप्तानी का कमाल; बिहार के चार खिलाड़ियों के दम पर पूर्वी क्षेत्र फाइनल में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।