विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है दिल्ली, CSK इन खिलाड़ियों को बचाने की करेगी कोशिश

Published: Sat, 21 Sep 2024 10:15 PM (IST)

पंत का आईपीएल वेतन 16 करोड़ रुपए है लेकिन इस आंकड़े में वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है। पंत कार ...और पढ़ें

ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स। फोटो- पंत इंस्टाग्राम
ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स। फोटो- पंत इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स
  2. CSK भी बड़े खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिटेन
  3. बढ़ सकती है ऋषभ पंत की आईपीएल सैलरी

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली कैपिटल्स अपने वर्तमान कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है। चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में ऋषभ के शानदार शतक के बाद यह खबर आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन की रिटेंशन में पहली पसंद हैं। पंत और कैपिटल्स के मैनेजमेंट के बीच उनके रिटेंशन फीस को लेकर कोई मतभेद नहीं है।

इससे पहले यह खबर आई थी कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक रिटेंशन नियमों की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष रिटेंशन विकल्प होंगे। पंत और सह-मालिक पार्थ जिंदल के बीच मुंबई में हाल ही में बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।

16 करोड़ रुपये है सैलरी

पंत का वर्तमान आईपीएल वेतन 16 करोड़ रुपए है, लेकिन इस आंकड़े में वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है। पंत कार एक्सीडेंट के कारण 2023 सत्र से बाहर रहे थे। वहीं, इस वर्ष आईपीएल में उन्होंने दमदार वापसी की। पंत ने इस सत्र में खेले कुल 13 मैचों में 155 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। इसके साथ ही पंत दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइज के लिए सर्वकालिक टाप रन-स्कोरर भी हैं। टीम के लिए उन्होंने कुल 3284 रन बनाए हैं।

इन खिलाड़ियों भी है नजर

रिपोर्ट के अनुसार, पंत के अलावा भी फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन के लिए सूची तैयार कर ली है। अगर बीसीसीआई पांच खिलाड़ियों से अधिक रिटेन करने की अनुमति देता है तो, अक्षर पटेल और कुलदीप टीम की पहली पसंद होंगे। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में जेक फ्रेजर मैक्गर्क और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम प्राथमिकता देगी। वहीं, अगर अनकैप्ड खिलाड़ियों के रिटेंशन का प्रावधान होगा तो वे 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रिटेन कर सकते हैं।

CSK इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार पांच बार का चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी और मथिशा पथिराना को रिटेन कर सकता है। आपसी समझौते के बाद एमएस धोनी को सबसे कम मूल्य पर रिटेन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: आईपीएल 2025 में हुई रिकी पोंटिंग की एंट्री, पंजाब किंग्स के बनाया टीम का हेड कोच

यह भी पढे़ं- IPL 2025 के लिए रिटेंशन नियमों में होना चाहिए बदलाव? दो लीजेंड्स ने दी अपनी अहम राय