विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐसे कौन आउट होता है भाई', Rishabh Pant ने कशमकश में गंवाया विकेट; राहुल का शतक भी रहा अधूरा- Video

Published: Sat, 12 Jul 2025 05:59 PM (IST)

लॉर्ड्स के मैदान पर ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाया। चोटिल होने के बाद भी वह मैदान पर उतरे और ...और पढ़ें

शतक से चूके ऋषभ पंत। इमेज- पीटीआई
शतक से चूके ऋषभ पंत। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. ऋषभ पंत ने खेली 74 रन की पारी
  2. चोट के बाद भी नहीं रुका पंत का बल्‍ला
  3. लंच से पहले गिरा भारत का चौथा विकेट

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लॉर्ड्स की रण भूमि पर चोटिल हुए ऋषभ पंत ने अदम्‍य शौर्य और साहस दिखाया। उंगली में चोट के बाद भी वह मैदान पर उतरे और अर्धशतक जड़ दिया। उन्‍होंने केएल राहुल के साथ मिलकर न सिर्फ मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को बाहर निकाला, बल्कि 141 रन की पार्टनरशिप भी की। हालांकि, पंत ने दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से अपना विकेट गंवाया। इससे अंग्रेजों को जश्‍न मनाने का मौका मिल गया। पंत के विकेट के बाद ही लंच का एलान कर दिया गया।

1 रन चुराना चाह रहे थे पंत

भारत की पारी का 66वां ओवर स्पिनर शोएब बशीर कर रहे थे। बशीर की ऑफ स्टंप की तरफ से फ़्लाइटेड गेंद, पंत ने ऑफ साइड में डिफेंड किया। शतक के बेहद करीब पहुंच चुके केएल राहुल नॉन स्‍ट्राइक एंड से भागे। पंत भी 2 कदम भागने के बाद थोड़ रुक गए। हालांकि, इसके बाद उन्‍होंने रन पूरा करने का फैसला लिया। इस बीच इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने सूझबूझ दिखाई और नॉन स्‍ट्राइक एंड पर रॉकेट थ्रो किया। उनका थ्रो भी निशाने पर बैठा और पंत को वापस जाना पड़ा।

लंच से पहले नहीं हुआ शतक

पंत चाह रहे थे कि लंच से पहले केएल राहुल का शतक पूरा हो जाए। राहुल 98 रन बना चुके थे। ऐसे में उन्‍होंने एक रन लेकर राहुल को स्‍ट्राइक पर लाना चाहा। हालांकि, वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। पंत ने 66.07 की स्‍ट्राइक रेट से 112 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 8 चौकों के साथ ही 2 छक्‍के भी लगाए।

ऐसे में वह टेस्‍ट में संयुक्‍त रूप से सबसे ज्‍यादा सिक्‍स जड़ने वाले भारतीय बल्‍लेबाज भी बन गए हैं। पंत और रोहित शर्मा ने टेस्‍ट में 88-88 हवाई फायर किए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। वीरू के नाम टेस्‍ट में 90 छक्‍के हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टूटी उंगली के बाद भी पंत ने बजा दी अंग्रेजों की बैंड, अपने स्टाइल में ठोकी फिफ्टी, देखते रह गए इंग्लैंड वाले

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd Test: Rishabh Pant ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्‍के, सिक्‍स के कई रिकॉर्ड बना दिए