यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DPL के पहले मैच में फुस्स हुए ऋषभ पंत, नहीं दिखा पाए तूफानी अंदाज, मुंह लटकाकर लौटे पवेलियन
ऋषभ पंत का नाम उस बल्लेबाज के तौर पर लिया जाता है जो चौके-छक्कों की बारिश करता है। जिसका विकेट ...और पढ़ें

HighLights
- डीपीएल का पहला सीजन शनिवार से हुआ शुरू
- डीपीएल के पहले मैच में ऋषभ पंत हुए फेल
- डीपीएल में पुरानी दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं पंत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी तूफानी बैटिंग के लिए गेंदबाजों के दिल में खौफ बैठा चुके हैं। उनका मैदान पर बल्ला थामना मतलब चौके-छक्कों की बारिश। वह काफी तेजी से रन बनाते हैं, लेकिन शनिवार से शुरू हुई दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मैच में पंत अपना चिर-पिरिचित तूफानी बल्लेबाजी नहीं दिखा सके।
पंत डीपीएल में पुरानी दिल्ली-6 की नुमाइंदगी कर रहे हैं। लीग के पहले मैच में अरुण जेटली स्टेडियम में इस टीम का सामना साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से है। इस मैच में पंत ने रन तो ठीक-ठाक बनाए लेकिन उस अंदाज में नहीं जिसके लिए वह मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra ने जीता गोल्ड मेडल, तो आप भी हो सकते हैं मालामाल, Rishabh Pant ने दिया लाखों जीतने का ऑफर
शांत रहे पंत
पुरानी दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। पंत तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और उन्होंने कुल 32 गेंदों का सामना किया। पंत का इतनी गेंदें खेलना वो भी टी20 में, इसका साफ मतलब है कि बाएं हाथ का ये बल्लेबाज आराम से अर्धशतक ठोक चुका होगा। पंत का छवि ही इस तरह के तूफानी बल्लेबाज की है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पंत ने बनाए सिर्फ 35 रन। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से निकले चार चौके और एक छक्का।
Rishabh Pant's reaction after getting out at DPLT20 pic.twitter.com/9IdHTuYu4H
— Naman Jain (@Njaiinsahaab) August 17, 2024
पुरानी दिल्ली का मजबूत स्कोर
इस मैच में पंत तो अपनी स्टाइल की बैटिंग नहीं कर सके, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के मारे और 59 रनों की पारी खेली। ललित यादव ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के मारे। अंत में वनिश बेदी ने और तेज खेल दिखाया। इस बल्लेबाज ने 19 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए।