विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिले बिना रहा नहीं जाता! पति पर प्रिया सरोज ने सरेआम लुटाआ प्यार, रिंकू सिंह को सरप्राइज देने मैदान पर पहुंची- VIDEO

Published: Sat, 09 Aug 2025 05:26 PM (IST)

यूपी टी20 लीग में व्यस्त रिंकू सिंह से मिलने अचानक उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज पहुंची। ग्रेटर नोएडा के ...और पढ़ें

रिंकू सिंह से मिलने ग्राउंड पहुंची प्रिया सरोज। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
रिंकू सिंह से मिलने ग्राउंड पहुंची प्रिया सरोज। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. रिंकू सिंह से मिलने ग्राउंड पहुंची प्रिया सरोज
  2. यूपी टी20 लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं रिंकू
  3. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद प्रिया सरोज होने वाले पति को देखने के लिए स्टेडियम पहुंच गईं। इतना ही नहीं वह ग्राउंड पर मिलने भी पहुंच गईं।

गौरतलब हो कि सगाई होने से पहले किसी को दोनों के रिश्ते की कानों कान खबर तक नहीं लगी थी। अब रिश्ते में बंधने के बाद इस जोड़ी को देखने का मौका उनके फैंस को आए दिन मिल ही जाता है। प्रिया ने सगाई पर ही इस बात को बता दिया था कि वो होने वाले पति रिंकू से कितना प्यार करती हैं।

यूपी टी20 लीग में व्यस्त हैं रिंकू

इस वक्त रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं। टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करे के लिए वो जमकर पसीना बहा रहे हैं। मेरठ मावेरिक्स स्क्वाड के इस स्टार खिलाड़ी को प्रैक्टिस के दौरान एक खूबसूरत सरप्राइज मिला।

अपनी सादगी में दिखीं प्रिया सरोज

दरअसल, रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी सपा सांसद प्रिया सरोज शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा पहुंची। मंगेतर को देखकर रिंकू का दिन बन गया। दोनों थोड़ी देर एक दूसरे बातचीत की।

फैंस ने जैसे ही दोनों को साथ देखा तो वीडियो बनाने से नहीं चूके। प्रिया यहां अपने ही सादे अंदाज में पहुंची। उन्होंने फ्लैट सैंडल और सूट के साथ दुपट्टा डाला हुआ था। कुछ वक्त रिंकू सिंह के साथ खड़े होकर बातें की और फिर वहीं से चली गईं।

17 अगस्त से शुरू हो रही लीग

बता दें कि 17 अगस्त से यूपी टी20 लीग का आगाज होगा। रिंकू सिंह मेरठ मावेरिक्स के लिए खेलते हैं। वह एक फिर इसी टीम के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछला सीजन रिंकू सिंह के लिए खास नहीं रहा था। इस सीनज अपना जलवा दिखाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rinku Singh: अब बीएसए भी नहीं बन सकेंगे, मतदाता जागरूकता अभियान के आइकान से हटाए गए रिंकू सिंह