विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने खेला बड़ा दांव, विश्व कप के लिए इस महान खिलाड़ी को बनाया टीम का सहायक कोच

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 08 Feb 2019 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 03:06 PM (IST)

दो विश्व कप में कंगारू टीम को खिताब दिला चुके इस खिलाड़ी को सहायक कोच बनाया गया।

ऑस्ट्रेलिया ने खेला बड़ा दांव, विश्व कप के लिए इस महान खिलाड़ी को बनाया टीम का सहायक कोच
ऑस्ट्रेलिया ने खेला बड़ा दांव, विश्व कप के लिए इस महान खिलाड़ी को बनाया टीम का सहायक कोच

 नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो बार विश्व कप जीत चुके टीम के पूर्व कप्ता रिकी पोंटिंग को कंगारू टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। पोंटिंग को ये जिम्मेदारी डेविड साकर के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है। पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में इस टीम ने दो बार 2003 और 2007 में विश्व कप का खिताब जीता था। पोंटिंग अपनी जिम्मेदारी पाकिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाली क्रिकेट सीरीज के बाद संभालेंगे। 

पोंटिंग को टीम के साथ जोड़े जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रोबर्ट्स ने कहा कि वो टीम के साथ पूर्व खिलाड़ियों को टीम की कोचिंग के लिए जोड़ना चाहते हैं। पोंटिंग की टीम कप्तानी कर चुके हैं लेकिन खेल छोड़ने के बाद उनका विश्व कप के लिए टीम के जुड़ना काफी फायदेमंद होगा। वहीं पोंटिंग ने अपनी इस जिम्मेदारी के बारे में कहा कि में इस विश्व कप के लिए टीम के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैं वनडे और टी 20 टीम के साथ काम कर चुका हूं लेकिन विश्व कप के लिए टीम के साथ जुड़ना काफी शानदार है। विश्व कप के लिए जो भी खिलाड़ी उपलब्ध हैं मेरा उनमें पूरा विश्वास है और हम किसी भी टीम के लिए इस विश्व कप में बड़ी चुनौती होंगे। 

वार्नर और स्मिथ की गैरमौजूदगी वाली टीम को पिछले नौ महीने से कोचिंग दे रहे जस्टिन लैंगर ने कहा कि पोंटिंग टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने का कि पोंटिंग को पता है कि विश्व कप जीतने के लिए क्या चाहिए। वो सिर्फ बल्लेबाजों के लिए ही फायदमंद साबित नहीं होंगे। मैं और वो पहले भी पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साथ में काम कर चुके हैं। वो पूरी तरह से समर्पित कोच हैं जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को और आगे ले जाने की दिशा में काम करते हैं।  

पोंटिंग को लेकर क्लार्क ने कहा कि रिकी पोंटिंग लैंगर के सहायक होंगे और वो खेल की अहम रणनीतियों पर काम करेंगे। इसके अलावा वो बल्लेबाजों को इंग्लिश कंडीशन में किस तरह से खेलना है इसकी तैयारी करवाएंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।