विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: इंग्लैंड लौट रहे मोइन अली ने कहा- टीम को बीच में छोड़कर जाने से शर्मिदा हैं

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 24 Apr 2019 04:57 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 07:11 AM (IST)

इंग्लैंड लौट रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मोइन अली ने कहा कि आइपीएल के बीच से लौटना शर्मनाक है।

IPL 2019: इंग्लैंड लौट रहे मोइन अली ने कहा- टीम को बीच में छोड़कर जाने से शर्मिदा हैं
IPL 2019: इंग्लैंड लौट रहे मोइन अली ने कहा- टीम को बीच में छोड़कर जाने से शर्मिदा हैं

बेंगलुरु, प्रेट्र। आइपीएल अब अंतिम पड़ाव की ओर आगे बढ़ रहा है। लीग स्तर पर सभी टीमें नौ से 10 मैच खेल चुकी हैं। ऐसे में शीर्ष चार टीमों में जगह बनाने की लड़ाई अब और तेज हो गई है। विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड लौट रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मोइन अली ने मंगलवार को कहा कि आइपीएल के बीच से लौटना शर्मनाक है। विशेषकर तब जब टीम अगर सभी मैच जीत लेती है तो उसे प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका बन सकता है।

बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर मोइन ने कहा कि यह आदर्श स्थिति नहीं है। मुझे लगता है कि स्थिति तब और बदतर हो जाती है जब सिर्फ तीन मैच बचे हों। अगर छह या सात मैच बचे हों तो समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर हम सभी मैच जीत जाते हैं तो आगे बढ़ने का मौका बन सकता है और फिर अगर आप प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक जाओ तो निराशा होगी लेकिन निश्चित तौर पर मैं मैचों पर नजर रखूंगा और देखूंगा कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं, उम्मीद करता हूं कि वे सभी मैच जीतेंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।