यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रजत पाटीदार की RCB में ताजपोशी पर खड़े हो गए सवाल, क्या कप्तान बनाने के लिए तोड़े गए नियम?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ने रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े ...और पढ़ें

HighLights
- रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाने पर उठे सवाल
- आरसीबी के मो बोबाट के बयान ने किया बखे़ड़ा खड़ा
- आऱसीबी ने आईपीएल-2025 का खिताब किया था अपने नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 के लिए जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त किया गया था तो कई लोगों को हैरानी हुई थी। हालांकि, आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने बताया है कि रजत को कप्तानी देने का फैसला 2024 सीजन के बीच में ले लिया गया था। बोबाट के इस खुलासे के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कुछ सवाल खड़े किए हैं।
रजत की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल-2025 की ट्रॉफी उठाई और ये पहली बार था कि आरसीबी आईपील चैंपियन बनी। बोबाट ने बताया कि उन्होंने 2024 सीजन के बीच में रजत से बात की और कहा था कि आरसीबी का कप्तान बनने से पहले ये बेहतर होगा कि वह घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करें चाहे कम ही करें लेकिन करें। इसके बाद रजत ने अपनी मध्य प्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित से बात की और कोच ने उन्हें कप्तानी दे दी जिससे रजत के आरसीबी के कप्तान बनने के रास्ते खुल गए।
यह भी पढ़ें- Bengaluru stampede: 'यह हमारी विरासत का हिस्सा', बेंगलुरु भगदड़ पर Mo Bobat का बड़ा बयान, कर दी यह मांग
आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
बोबाट के इस खुलासे के बाद आकाश ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है, "एक फ्रेंचाइजी संभवतः किसी को घरेलू क्रिकेट में जाकर कप्तानी करने के लिए विवश नहीं कर सकती? हमें समझना चाहिए कि अगर कोई एक राज्य की टीम का अनुभवी कप्तान है और उनसे इस काम को जारी करने को कहा जाता है (इस केस में देखें तो उन्हें दोबारा कप्तानी का जिम्मेदारी सौंपी जाती है।),रजत ने पहली बार मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी की थी। ये गणित कुछ जम नहीं रहा।"
रजत अपनी कप्तानी में मध्य प्रदेश को 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में ले गए थे जहां उसे मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे।
फाइनल में पंजाब को दी मात
रजत की कप्तानी में आरसीबी ने अच्छा खेल दिखाया और फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से हुआ था और खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की थी। यहां भी रजत के सामने कप्तान श्रेयस अय्यर थे। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाया था लेकिन वह मुंबई वाली सफलता को आईपीएल में दोहरा नहीं पाए थे और रजत की आरसीबी ने पंजाब को हरा दिया था।
