विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजत पाटीदार ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11, पांच बार के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को किया बाहर

Published: Tue, 25 Aug 2026 11:06 PM (IST)

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी आईपीएल की ऑलटाइम प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने सभी को हैरान करते हुए रोहित शर्मा को बाहर कर दिया है।

रोहित शर्मा-रजत पाटीदार

रोहित शर्मा-रजत पाटीदार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल की अपनी ऑलटाइम प्लेइंग-11 चुनी है। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने पांच बार के ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। रोहित कप्तान ही नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर भी आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

पाटीदा ने इसके बावजूद रोहित को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। पाटीदार ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने रोहित को न चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया है। उनकी टीम में विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

विराट कोहली और क्रिस गेल को बनाया ओपनर

आरसीबी कप्तान ने स्पोर्ट्स लॉन्चपैड से बात करते हुए अपनी पसंदीदा ग्यारह का एलान किया। पाटीदार ने विराट कोहली और क्रिस गेल को अपनी टीम का ओपनर चुना है। कोहली ने आईपीएल में 9000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए बेंगलुरु के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। दूसरी तरफ गेल हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट की परिभाषा बदल दी थी। गेल आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं और वे कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते थे। पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज के नाम पर आईपीएल में 4965 रन दर्ज हैं।

रजत पाटीदार की टीम का मिडिल ऑर्डर

पाटीदार ने अपनी टीम में नंबर तीन के लिए सूर्यकुमार यादव को चुना है। चौथे स्थान पर उन्होंने मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है। पांचवें नंबर के लिए रजत ने एबी डी विलियर्स को अपनी टीम में जगह दी है। फिनिशर के तौर पर उन्होंने हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को शामिल किया है।

जसप्रीत बुमराह और डेल स्टेन को दी जगह

दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान ने अपनी ग्यारह में तेज गेंदबाज के रूप में डेल स्टेन और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में दो स्पिनर चुने हैं, जिसमें युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन का नाम शामिल है।

रजत पाटीदार की ऑलटाइम IPL प्लेइंग-11

विराट कोहली, क्रिस गेल, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, सुनील नरेन।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले संकट में पाकिस्तानी टीम, कप्तान बाबर आजम ने बढ़ाई टेंशन

यह भी पढ़ें- 'मूर्खतापूर्ण हरकतें बंद करो', ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर फूटा कप्तान जो रूट का गुस्सा