विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जडेजा ने एक फैन को दिया करारा जबाव और कहा कि 'तेरे घर पर टीवी नहीं है क्या'

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 10 Jan 2019 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 03:10 PM (IST)

सोशल साइट पर रवींद्र जडेजा ने एक फैन को करारा जबाव दिया।

जडेजा ने एक फैन को दिया करारा जबाव और कहा कि 'तेरे घर पर टीवी नहीं है क्या'
जडेजा ने एक फैन को दिया करारा जबाव और कहा कि 'तेरे घर पर टीवी नहीं है क्या'

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा ने सोशल साइट पर अपनी एक ताजा तस्वीर पोस्ट की। इसके नीचे उन्होंने लिखा कि क्या आप मेरे हेयर स्टाइल को लेकर अपनी कोई राय देना चाहते हैं। उनके इस पोस्ट के बाद एक फैन ने लिखा कि 'अबे अपनी गेम पर भी फोकस कर ले, बैटिंग होती नहीं ऑलराउंडर बनके बैठा है'। इसके जबाव में जडेजा ने लिखा कि 'तेरे घर पे टीवी नहीं है क्या, लास्ट टेस्ट मैच देखा है, इडियट'। 

आपको बता दें कि जडेजा ने मेलबर्न व सिडनी टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। मेलबर्न टेस्ट में जडेजा ने दोनों पारियों में पांच विकेट लिए थे। इस मैच में भारत को जीत मिली थी। वहीं आखिरी यानी सिडनी टेस्ट में जडेजा ने दो विकेट भी लिए और बेहतरीन 81 रन की पारी खेली थी। उन्होंने रिषभ पंत के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी करके भारत के स्कोर को 600 के पार पहुंचाया था। बारिश की वजह से ये टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। भारत ने ये टेस्ट सीरीज 2-1 से जीता था।  इस टेस्ट सीरीज के बाद जडेजा स्वदेश वापस लौट चुके हैं और छुट्टी का मजा ले रहे हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।