विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए रवींद्र जडेजा का खास प्लान, रणजी ट्रॉफी में करेंगे धार तेज

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:49 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 04:57 PM (GMT+05:30)

रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी रणजी ट्रॉफी खेलकर करेंगे। वह सौराष्ट्र टीम का हिस्सा ...और पढ़ें

रवींद्र जडेजा खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

रवींद्र जडेजा खेलेंगे रणजी ट्रॉफी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए काफी अहम है। टीम के सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का इसके लिए चुना जाना तय है। जडेजा भी इस बात को जानते हैं और उन्होंने इसकी तैयारी की प्लानिंग भी कर ली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी शुरू हो जाएगा। जडेजा इस टूर्नामेंट से टेस्ट की तैयारी को अंजाम देंगे। उनको 11 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए सौराष्ट्र की टीम में चुना गया है। टीम की कप्तानी जयदेव उनादकट को सौंपी गई है। 

वनडे टीम का थे हिस्सा

जडेजा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला था। इन दो मैचों में उन्होंने दो विकेट लिए थे, लेकिन बल्लेबाजी का मौका उन्हें नहीं मिला था। रणजी ट्रॉफी में वह लाल गेंद से न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी करेंगे। सौराष्ट्र अपना दूसरा मैच 18 अक्टूबर से कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी। जहां तक संभावना है जडेजा इस मैच में भी दिखाई दे सकते हैं और इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जा सकते हैं क्योंकि चार नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है और बहुत संभावना है कि जडेजा इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हों।

ऐसा है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल?

वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर से वेलिंग्टन में शुरू होगा। वहीं दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम:

जयदेव उनादकट (कप्तान), रवींद्र जडेजा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), अर्पित वासवाडा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड, जय गोहिल, चेतन सकारिया, अंकुल पंवार, सम्मार गुर्जर, पार्थ भुई, विश्वराज सिंह जडेजा, हेतविक कोटक, नील पांड्या, अर्थ यादव, तरंग गोहेल।

यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर के जाते ही एक्टिव हुए रवींद्र जडेजा, BCCI की पोस्ट पर एक कमेंट कर खोल दिए अनबन के राज!

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज में कुलदीप यादव को नहीं मिलेगा मौका, इन खिलाड़ियों की वजह से जाएगी जगह