विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 विश्व कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे रवि शास्त्री, इन दिग्गजों को भी जाना होगा बाहर!

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 15 Sep 2021 01:48 PM (IST)

ICC T20 World Cup 2021 के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव देखा जा सकता है। मुख्य कोच रवि शास्त्री से ...और पढ़ें

Ravi Shastri इस्तीफा दे सकते हैं (फोटो AP)
Ravi Shastri इस्तीफा दे सकते हैं (फोटो AP)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ICC T20 विश्व कप 2021 के समापन के बाद अपने पद से हट जाएंगे। शास्त्री का कार्यकाल ICC के इस इवेंट के बाद समाप्त हो जाएगा और वह अपने अनुबंध को रिन्यू नहीं करना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को अपना फैसला सुना चुका हैं वह मुख्य कोच के रूप में भूमिका निभाना बंद कर देंगे और बीसीसीआइ को भारतीय टीम के लिए एक कोच की तलाश करनी होगी।

2017 से 2019 तक मुख्य कोच के रूप में सेवा देने के बाद रवि शास्त्री को अगस्त 2019 में एक बार फिर से दो साल के लिए नियुक्त किया गया था। उनका वर्तमान कार्यकाल ICC T20 विश्व कप 2021 के समापन के साथ समाप्त होने वाला है, जो 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 14 नवंबर को समाप्त होगा। न्यूज 18 इंग्लिश के रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने दावा किया कि रवि शास्त्री पहले ही बीसीसीआइ अधिकारियों को इस बात के लिए सूचित कर चुके हैं कि अनुबंध समाप्त होने के बाद वह पद से इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों ने ये भी दावा किया कि शास्त्री के सहायकों का अनुबंध भी रिन्यू नहीं किया जाएगा।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर इस पद पर बने रह सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अगस्त 2019 में इस जिम्मेदारी को संभाला था। बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम के लिए नया मुख्य कोच नियुक्त करने पर पहले ही चर्चा शुरू कर दी है। बोर्ड भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। आवेदन के आधार पर चयन और साक्षात्कार किया जाएगा।