छा गए राशिद खान... ऐसा कैच लपका कि हर कोई रह गया हक्का-बक्का; Video बार-बार देखने का करेगा मन
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर शिवम दुबे का लाजवाब कैच लपका। राशिद खान के कैच की जमकर तारीफ हो रही है।

राशिद खान
HighLights
राशिद खान ने शिवम दुबे का अविश्वसनीय कैच लपका
राशिद खान के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राशिद खान ने दो कैच लपके और एक रन आउट किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जहां अभिषेक शर्मा तूफानी शतक जड़कर छाए। वहीं, राशिद खान भी महफिल लूटने में कामयाब रहे। राशिद खान ने शिवम दुबे का लांग ऑन पर अविश्वसनीय कैच लपका, जिसकी हर तरफ वाह-वाही हो रही है।
दरअसल, अजमतुल्लाह ओमरजई भारत की पारी का 16वां ओवर कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने लांग ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेला। राशिद खान ने बाएं ओर दौड़ लगाई और अपना पूरा शरीर बाएं ओर फैलाकर हैरतअंगेज कैच लपका। राशिद खान के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
छाए रहे राशिद खान
राशिद खान ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी उपयोगिता बखूबी साबित की। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर के अपने स्पेल में 43 रन देकर एक विकेट चटकाया। राशिद ने शतकवीर अभिषेक शर्मा की पारी का अंत किया। इसके अलावा उन्होंने पारी के दौरान दो कैच लपके और एक रनआउट किया।
Catch so good even Arshdeep acknowledged it 👀
— FanCode (@FanCode) September 17, 2026
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode 📲#AFGvIND pic.twitter.com/rdEjoF9jDN
राशिद खान ने शिवम दुबे से पहले संजू सैमसन का लांग ऑफ पर अच्छा कैच पकड़ा। इसके अलावा उन्होंने तिलक वर्मा को बेहतरीन तरीके से रनआउट किया। यही वजह रही कि भले ही सुर्खियां अभिषेक शर्मा ने बटोरी हो, लेकिन राशिद खान भी महफिल के बादशाह बने रहे।
भारत ने बनाया विशाल स्कोर
बहरहाल, मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने अफगानी कप्तान के फैसले को पूरी तरह गलत साबित किया और पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की।
अभिषेक शर्मा ने केवल 30 गेंदों में शतक जड़ा और वो सबसे तेज T20I शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। भारतीय टीम ने 10 ओवर में तेजी से रन कूटे और लगा कि 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी। मगर अभिषेक के विकेट के बाद कहानी पलटी और भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए।
