विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajat Patidar Net Worth: लक्‍जरी कार और आलीशान घर, करोड़ों के मालिक हैं RCB के कप्‍तान रजत पाटीदार; जानें उनकी नेटवर्थ

Published: Thu, 13 Feb 2025 04:05 PM (IST)

Rajat Patidar Net Worth रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2025) से पहले अपने कप्‍तान ...और पढ़ें

मध्‍यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं रजत पाटीदार।
मध्‍यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं रजत पाटीदार।

HighLights

  1. RCB के 8वें कप्‍तान बने हैं रजत पाटीदार
  2. फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ में किया था रिटेन
  3. इंदौर के रहने वाले हैं रजत पाटीदार

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) से पहले अपने कप्‍तान के नाम का एलान किया। मध्‍यप्रदेश के रजत पाटीदार को RCB का नया कप्‍तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट और लाइव सेशन के जरिये इस बात का एलान किया।

रजत पाटीदार आरसीबी के 8वें कप्‍तान बने हैं। आरसीबी ने मेगा ऑक्‍शन से पहले अपने पूर्व कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस को रिटेन नहीं किया था। जैसे ही पाटीदार को आरसीबी का कप्‍तान बनाया गया, फैंस उनकी पर्सनल लाइफ और संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं।

इंदौर के रहने वाले हैं रजत

रजत पाटीदार मध्‍यप्रदेश और भारत के सबसे साफ शहर इंदौर के रहने वाले हैं। 1 जून 1993 को इंदौर में उनका जन्‍म हुआ था। बचपन से ही रजत का क्रिकेट से लगाव था। उन्‍होंने क्रिकेट में अपनी शुरुआत एक ऑफ स्पिनर के रूप में की। धीरे-धीरे वह एक तूफानी बल्‍लेबाज बन गए। उन्‍होंने 2015-16 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्‍यू किया। 2017-18 के रणजी सीजन में उन्होंने 713 रन बनाए।

2021 से खेल रहे आईपीएल

रजत पाटीदार की 2021 में आईपीएल में एंट्री हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्‍हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। IPL 2022 में वह चर्चा में आए। उन्‍होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ प्लेऑफ में शानदार शतक लगाया। इस पारी के बाद वह आरसीबी के अहम प्‍लेयर बन गए। उन्‍होंने लीग में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। यही कारण था कि रजत पाटीदार को 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्‍यू करने का मौका मिला।

रजत पाटीदार IPL सैलरी

  • IPL 2022: 20 लाख
  • IPL 2023: 20 लाख
  • IPL 2024: 50 लाख
  • IPL 2025: 11 करोड़

ये भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए RCB ने किया New Captain के नाम का एलान, Virat Kohli नहीं; इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिली जिम्मेदारी 

IPL 2025 से पहले आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये में रिटने किया। पाटीदार की कुल संपत्ति लगभग 1.62 करोड़ होने का अनुमान है। वह बीसीसीआई के ग्रेड सी अनुबंध का हिस्सा हैं। ऐसे में बोर्ड की ओर से उन्‍हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।

खेल के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी रजत पाटीदार की कमाई होती है। वह भारत में प्रसिद्ध खेल उपकरण निर्माता सरीन स्पोर्ट्स का विज्ञापन करते हैं। रजत पाटीदार काफी साधारण लाइफ जीते हैं। उनका कार कलेक्‍शन काफी साधारण हैं। उनके कलेक्‍शन में हुंडई i20 है। वह इंदौर में आलीशान घर में रहते हैं। हालांकि, क्रिकेट के कारण उन्‍हें लगातार ट्रैवल करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Rajat Patidar कभी चलने को थे मोहताज, RCB ने मजबूरी में चुना था; कड़ा संघर्ष किया और बन गए Virat Kohli के कप्‍तान