विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइपीएल की इस टीम को क्यों हटाना पड़ा अपना ये ट्वीट, क्या हो गई थी गलती

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 05:12 PM (IST)

ट्विटर यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया इस ट्रोलिंग के बाद राजस्थान रॉयल्स ने इस आपत्तिजनक फोटो को हटा लिया।

आइपीएल की इस टीम को क्यों हटाना पड़ा अपना ये ट्वीट, क्या हो गई थी गलती
आइपीएल की इस टीम को क्यों हटाना पड़ा अपना ये ट्वीट, क्या हो गई थी गलती

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर भारत का गलत नक्शा ट्विट कर दिया है जिसके बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया इस ट्रोलिंग के बाद राजस्थान रॉयल्स ने इस आपत्तिजनक फोटो को हटा लिया।

मामला कुछ इस प्रकार हुआ कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से भारत के अधूरे नक्शे को ट्वीट किया। इस नक्शे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर का हिस्सा ही गायब था। आरसीबी के इस ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ही कुछ यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई, एक यूजर ने इसे शर्मनाक बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये आरसीबी की गलती हो सकती है।

               

आपको बता दें कि आइपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की टीम 2 साल तक बैन रहने के बाद वापसी की थी। इस सीजन में आरसीबी की टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी। आरसीबी के सोशल मीडिया एकाउंट से भारत के गलत नक्शे और आइपीएल के शानदार और रोमांच से भरपूर सीजन के लिए बधाई दी गई थी और ऐसे ही कई और शानदार सीजनंस की उम्मीद जताई गई थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।