विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल द्रविड़ के फैन के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया 'धोखा', यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर बनाया 'बेवकूफ'

Published: Sat, 07 Sep 2024 04:49 PM (IST)

अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाने वाले कोच राहुल द्रविड़ एक बार फिर आईपीएल ...और पढ़ें

राहुल द्रविड़ की नौ साल बाद हुई राजस्थान रॉयल्स में वापसी
राहुल द्रविड़ की नौ साल बाद हुई राजस्थान रॉयल्स में वापसी

HighLights

  1. राहुल द्रविड़ के फैन के साथ हो गया बड़ा खेल
  2. राजस्थान रॉयल्स ने राहुल के फैन को दिया 'धोखा'
  3. राहुल द्रविड़ की नौ साल बाद हुई है वापसी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ा है। वह टीम के हेड कोच होंगे। इसके एक दिन बाद ही फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ के फैन के साथ धोखा कर दिया। फ्रेंचाइजी ने ये धोखा अपने बेहतरीन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर किया।

दरअसल, फ्रेंचाइजी ने राहुल के बहुत बड़े फैन नील शाह के साथ एक प्रैंक किया। राहुल का ये फैन उनके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज चलाता है। वह राजस्थान रॉयल्स के भी फैन हैं। नील से फ्रेंचाइजी ने कहा कि उन्हें यशस्वी जायसवाल का इंटरव्यू करना है। ये कहते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें बुलाया। वह जब अपने कमरे में बैठे थे और जायसवाल का इंतजार कर रहे थे तब अचानक से उनके सामने राहुल द्रविड़ आ गए।

यह भी पढ़ें-IPL 2025: भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनाने के बाद Rahul Dravid ने की IPL में वापसी, राजस्‍थान रॉयल्‍स के बने हेड कोच

कांप गए नील

राहुल जैसे ही नील के सामने आए नील हैरान रह गए। वह कुछ कह नहीं पाए। राहुल ने उनसे बातें कीं और उनके परिवार के बारे में जाना। साथ ही राहुल ने नील का सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया। जब राहुल, नील से बातें कर रहे थे तब वह एक दम शांत खड़े थे। उन्हें देख लग रहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहा जाए। राहुल ने जब बातें खत्म कर दी तब नील ने कहा, "क्या मैं आपको गले लगा सकता हूं।"

नील अपने आप को जूनियर जैमी कहते हैं। जैमी राहुल का निकनेम है। उनकी व्हॉट्सएफ डीपी पर भी यही नाम है और राहुल की फोटो है। नील ने बताया कि वह 2008 से राहुल के फैन है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में जब राहुल ने मैच विजयी पारी खेली थी तब से वह उनके फैन हैं। फ्रेंचाइजी ने नील और राहुल की मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किय़ा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

राहुल की राजस्थान वापसी

राहुल की राजस्थान में नौ साल बाद वापसी हुई है। वह पहले भी इस टीम के कप्तान और कोच रह चुके हैं। साल 2012 और 2013 में राहुल इस टीम के कप्तान थे। इसके बाद दो साल मेंटर भी रहे। राजस्थान के बाद राहुल दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) चले गए। फिर एनसीए पहुंचे और वहां से टीम इंडिया के हेड कोच बने। भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाने के बाद राहुल वापस राजस्थान आए हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह इस बार टीम को आईपीएल चैंपियन बनाएं।

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली टीम इंडिया में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम