विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rahul Dravid ने खरीदी T20 टीम, आर अश्विन को बनाया कप्तान; लीग में खेलेंगे ये दिग्गज

Published: Tue, 12 May 2026 09:13 AM (IST)

यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने भारतीय क्रिकेट दिग्गज राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस टीम का मालिक घोषित किया है। ...और पढ़ें

डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़

डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Rahul Dravid T20 Team: यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट दिग्गज राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस टीम का मालिक घोषित किया। इसके साथ ही लीग ने अपने छह फ्रेंचाइजी को 2026 में होने वाले बहुप्रतीक्षित लांच से पहले पूरा कर लिया। 

डबलिन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ईटीपीएल ने अपनी छह टीमों की फ्रेंचाइजी लाइनअप पूरी की, जहां राहुल द्रविड़ को आधिकारिक तौर पर डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक के रूप में पेश किया गया। 

डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़

इस कार्यक्रम में ग्लासगो फ्रेंचाइजी के विपुल अग्रवाल, रॉटरडैम फ्रेंचाइजी के जोंटी रोड्स और मधुकर श्री सहित अन्य मालिक मौजूद रहे।

इसके अलावा ईटीपीएल के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन, सौरव बनर्जी, प्रियंका कौल और धीरज मल्होत्रा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में यूरोपीय क्रिकेट के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस, सीईओ सारा कीन, क्रिकेट नीदरलैंड्स के हाई परफार्मेंस निदेशक रोलैंड लेफेब्रे और क्रिकेट स्कॉटलैंड की सीईओ ट्रूडी लिंडब्लेड शामिल थीं।

बता दें कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर आर अश्विन गार्डियंस टीम की कप्तानी करेंगे, जो बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमों से भिड़ेगी। इस लीग में मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सेंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स के खेलने की उम्मीद है। पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 'Gautam Gambhir की नहीं सुनी तो आपकी हिट लिस्ट में एंट्री…’, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

यह भी पढ़ें- 'भारत-जमैका संबंधों में क्रिकेट की अहम भूमिका', जयशंकर ने सबीना पार्क में इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का किया अनावरण