विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस टीम की कप्तानी करेंगे आर अश्विन, इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Fri, 08 Feb 2019 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:58 PM (IST)

अश्विन खराब फॉर्म की वजह से इन दिनों वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। टेस्ट टीम से चोट की वजह से बाहर होने के बाद अश्विन मैदान पर वापसी को तैयार हैं।

अब इस टीम की कप्तानी करेंगे आर अश्विन, इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
अब इस टीम की कप्तानी करेंगे आर अश्विन, इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन खराब फॉर्म की वजह से इन दिनों वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। टेस्ट टीम से चोट की वजह से बाहर होने के बाद अश्विन मैदान पर वापसी को तैयार हैं।

भारतीय टेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 21 फरवरी से दो मार्च तक सूरत में होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु की टीम की अगुआई करेंगे। गौरतलब है इंडियन प्रीमियर लीग में अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं। टी-20 में अश्विन के कप्तानी के अनुभव को देखते हुए उनको टीम की कमान सौंपी गई है।

गुरुवार को घोषित टीम में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को जगह नहीं मिली है। युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। उन्हें उप कप्तान बनाया गया है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने यह जानकारी दी।

भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज में खेल रहे ऑलराउंडर विजय शंकर को भी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। विजय शंकर इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। वह यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेल रहे हैं।

टीम इस प्रकार है:

आर अश्विन (कप्तान), एमएस वॉशिंगटन सुंदर, एन जगदीशन, सी हरि निशांत, एम शाहरूख खान, बी इंद्रजीत, आर विवेक, टी नटराजन, एम मोहम्मद, जे कौशिक, आर साइ किशोर, एम अश्विन, एनएस चतुर्वेद, विजय शंकर, वीए डेविडसन और अभिषेक तंवर।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।