विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व कप में नहीं मिली जगह, तो अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे अश्विन

By Rajat SinghEdited By:
Published: Mon, 20 May 2019 09:57 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 20 May 2019 09:58 AM (GMT+05:30)

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लिश काउंटी में खेलते नजर आएंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे।

विश्व कप में नहीं मिली जगह, तो अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे अश्विन
विश्व कप में नहीं मिली जगह, तो अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे अश्विन

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लिश काउंटी में खेलते नजर आएंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। वह इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि अश्विन विश्व कप (World Cup 2019) के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे।

नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलगें अश्विन
बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि अश्विन इस सत्र में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलेंगे। अधिकारी ने बताया कि सीओए ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय अनुबंध वाले क्रिकेटरों को अगर पेशकश मिलती है तो उनके पास काउंटी क्रिकेट में खेलने का स्वत: अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि अश्विन का करार लगभग हो चुका है। इसके लिए अब केवल अनापत्ति प्रमाणपत्र पर सीईओ के हस्ताक्षर की जरूरत है। उप कप्तान अजिंक्य रहाणो के हैंपशायर की तरफ से खेलने के बाद अब अश्विन की बारी है, जो नॉटिंघमशायर की तरफ से छह डिविजन-1 काउंटी मैचों में खेलेंगे। इस काउंटी टीम से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी खेलते हैं। अश्विन दूसरी बार इंग्लिश काउंटी में खेलेंगे।

टीम में जगह की तलाश
पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में अश्विन जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल के आने के बाद से टीम उन्हें जगह नहीं मिल रही है। अश्विन ने अपना आखिरी वनडे पाकिस्तान के खिलाफ 2017 खेला था। वहीं, आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने 8 दिसंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।