विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय हजारे ट्रॉफी: अनमोलप्रीत के शतक और सिद्धार्थ कौल के पंजे के दम पर जीता पंजाब

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 09:17 PM (IST)

अनमोलप्रीत सिंह के शतक और सिद्धार्थ कौल के पांच विकेट की बदौलत पंजाब ने कर्नाटक को छह विकेट से हराया।

विजय हजारे ट्रॉफी: अनमोलप्रीत के शतक और सिद्धार्थ कौल के पंजे के दम पर जीता पंजाब
विजय हजारे ट्रॉफी: अनमोलप्रीत के शतक और सिद्धार्थ कौल के पंजे के दम पर जीता पंजाब

बेंगलुरु, प्रेट्र। सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह के शतक और सिद्धार्थ कौल के पांच विकेट की बदौलत पंजाब ने कर्नाटक को छह विकेट से हराया।

कौल ने 41 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जिसके बावजूद कर्नाटक की टीम 296 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पंजाब ने इसके जवाब में अनमोलप्रीत की 138 रन की पारी की बदौलत 48.5 ओवर में चार विकेट पर 297 बनाकर जीत दर्ज की।

कर्नाटक की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज बीआर शरत शीर्ष स्कोर रहे, जिन्होंने 70 रन बनाए। कप्तान मनीष पांडे ने 67 और आर समर्थ ने 54 रन की पारी खेली। पंजाब को अनमोलप्रीत ने शुभमन गिल (77) के साथ पहले विकेट के लिए 198 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। अनमोलप्रीत ने 106 गेंद की पारी में 12 चौके और पांच छक्के जड़े, जबकि गिल ने सात चौके और एक छक्का मारा।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने बाद युवराज ने 38, जबकि कप्तान मनदीप सिंह ने 30 रन की पारी खेली। ये दोनों भी लक्ष्य हासिल करने से पहले पवेलियन लौट गए, लेकिन टीम ने सात गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 14 अक्टूबर से शुरू होंगे। सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर, जबकि फाइनल 20 अक्टूर को खेला जाएगा। ये सभी मैच बेंगलुरु में होंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।