विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की कमान संभालेंगी पूनम राउट

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 04:43 PM (IST)

वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए महिला टीम की कप्तानी पूनम राउत को सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की कमान संभालेंगी पूनम राउट
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की कमान संभालेंगी पूनम राउट

नई दिल्ली, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी पूनम राउत करेंगी। दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज मुंबई में खेली जाएगी। ये सीरीज 15 अक्टूबर से शुरू होगी और इसका समापत 19 अक्टूबर को होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद टी 20 सीरीज भी खेली जाएगी और टी 20 टीम की घोषणा कुछ दिनों बाद की जाएगी। 

ऑस्ट्रेलिया ए के लिए इंडिया ए टीम की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है और इसकी कप्तानी पूनम राउत को सौंपी गई है। इंडिया ए टीम में जिन महिला क्रिकेटरों को शामिल किया गया है उनके नाम कुछ इस तरह से हैं। 

इंडिया ए महिला टीम (वनडे सीरीज के लिए)

पुुनम राउत (कप्तान), प्रिया पुनिया, देविका वैद्य, मोना मेशराम, तनुश्री सरकार, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, सुश्री दिव्यदर्शनी, सी पार्थयूशा, राजलक्ष्मी इक्का, शिखा पांडे, नेत्रा एल, हेमाली बोरवांकर, कविता पाटिल, प्रीति बोस। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।