विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulwama Terror Attack: भारतीय गेंदबाज बोला - देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार

By TaniskEdited By:
Published: Tue, 19 Feb 2019 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:08 PM (IST)

Pulwama Terror Attack, तेज गेंदबाज शमी ने कहा कि वह अपने देश के लिए गेंद को छोड़कर ग्रेनेड उठाने के लिए भी तैयार हैं। तो वहीं हरभजन ने कहा कि विश्व कप में पाक से मैच नहीं खेलना चाहिए।

Pulwama Terror Attack: भारतीय गेंदबाज बोला - देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार
Pulwama Terror Attack: भारतीय गेंदबाज बोला - देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार

नई दिल्ली, प्रेट्र। Pulwama Terror Attack, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी (Mohammed shami) का कहना है कि वह अपने देश के लिए गेंद को छोड़कर ग्रेनेड उठाने के लिए भी तैयार हैं। शमी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के परिवारों की मदद के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। शमी ने कहा, 'मैं भारत के लिए गेंद छोड़कर ग्रेनेड उठाने के लिए भी तैयार हूं। जब हम देश के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो सैनिक सरहदों की रक्षा करते हैं। हम इस संकट के समय अपने जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही।

हरभजन बोले- विश्व कप में पाक के साथ न खेले भारत
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का मानना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद आगामी विश्व कप (ICC World Cup 2019) में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। हरभजन ने कहा कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच नहीं भी खेलता है तो इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है।

हरभजन सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान से खेले बिना भी विश्व कप जीत सकती है।’ हरभजन ने कहा, ‘यह कठिन समय है। जवानों पर हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है। सरकार इसके खिलाफ जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिए, वरना ऐसा चलता रहेगा।’

उन्होंने कहा, ‘हमें देश के साथ खड़े होना चाहिए। क्रिकेट, हॉकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए।’ बता दें कि इससे पहले भी कई क्रिकेटर व खेल जगत की हस्तियां CRPF जवानों पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

इस हमले के विरोध में सीसीआइ (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) ने ब्रेबोर्न स्टेडियम, पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने मोहाली और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने सवाई मानसिंह स्टेडियम से इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए थे। जबकि, IMG Reliance ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान सुपर लीग 2019 (पीएसएल) का प्रसारण करने से इंकार कर दिया। इससे पहले, भारत में पीएसएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर डी स्पोर्ट ने पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में टूर्नामेंट के प्रसारण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।