विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PSL 2026 में हुआ भारी बवाल, मोहम्मद अली और मार्क चैपमैन के बीच आई हाथापाई की नौबत - VIDEO

Published: Sat, 02 May 2026 06:48 PM (IST)

पाकिस्तान सुपर लीग में भारी बवाल देखने को मिला, जब दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। उनका बीच-बचाव करने के ...और पढ़ें

HighLights

  1. हैदराबाद किंग्समेन ने पीएसएल के फाइनल में जगह बनाई

  2. इस्लामाबाद को हैदराबाद ने एलिमिनेटर में हराया

  3. मोहम्मद अली और मार्क चैपमैन के बीच हुई बहस

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दूसरे एलिमिनेटर के दौरान बवाल हो गया। मैच में हैदराबाद किंग्समेन के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और इस्लामाबाद यूनाइटेड के मार्क चैपमैन के बीच बहस देखने को मिली। बीच-बचाव करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को भी आना पड़ा। गौरतलब है कि पीएसएल 2026 विवादों से घिरा रहा है और एलिमिनेटर मैच में भी ऐसा देखने को मिला।

पीएसएल के लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब फाइनल मुकाबला पेशावर जल्मी और हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इससे पहले किंग्समेन ने इस्लामाबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान दो खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा क्योंकि हैदराबाद ने आखिरी ओवर में 6 रनों का बचाव कर फाइनल में एंट्री मार ली। हालांकि, चैपमैन और अली की लड़ाई चर्चा का विषय बन गई।

मोहम्मद अली और चैपमैन के बीच हुई लड़ाई

हैदराबाद की तरफ से 16वें ओवर में मोहम्मद अली गेंदबाजी करने के लिए आए। यूनाइटेड की तरफ से मार्क चैपमैन क्रीज पर मौजूद थे। ओवर की 5वीं गेंद पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। यहां तक कि बीच-बचाव करने के लिए साथी खिलाड़ियों को आना पड़ा। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को आंखें दिखाते हुए दिखे।

हैदराबाद ने जीता मुकाबला

एलिमिनेटर-2 में हैदराबाद और इस्लामाबाद की टीमें आमने-सामने थीं। किंग्समेन की टीम शुरुआती 4 मुकाबले हार गई थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही थी। हालांकि, मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली टीम ने शानदार अंदाज में वापसी की और टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। अब ये टीम फाइनल मुकाबले में भी खेलेगी। इस्लामाबाद के खिलाफ मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे।

187 रनों के जवाब में यूनाइटेड की टीम 184 रन ही बना सकी और उन्हें मुकाबले में 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर में इस्लामाबाद को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी और उनकी जीत पक्की लग रही थी। हालांकि, मार्नस एंड कंपनी के लिए हुनेन शाह ने अद्भुत गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में मात्र 4 रन खर्च किए। इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम को 2 रनों से जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Nandani Sharma? जिन पर हरमनप्रीत कौर ने जताया भरोसा, सीधे टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में करेंगी डेब्‍यू

यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान, पहले मैच में पाकिस्‍तान से होगी टक्‍कर