विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं Nandani Sharma? जिन पर हरमनप्रीत कौर ने जताया भरोसा, सीधे टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में करेंगी डेब्‍यू

Published: Sat, 02 May 2026 06:17 PM (IST)

विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए शनिवार को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान किया गया।

नंदिनी शर्मा

नंदिनी शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए शनिवार को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। हरमनप्रीत कौर को कप्‍तानी और स्‍मृति मंधाना को उपकप्‍तानी सौंपी गई। टीम में ज्‍यादातर परिचित चेहरों को ही मौका दिया गया। एक नाम है जो अभी भारतीय विमंस क्रिकेट का उभरता हुआ चेहरा है। ये हैं तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा।

अनकैप्‍ड प्‍लेयर हैं नंदिनी

नंदिनी शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं किया है। वह सिर्फ विमंस प्रीमियर लीग में खेलती हुई नजर आई हैं। इसके बाद भी उन्‍हें टी20 विश्‍व कप स्‍क्वॉड में जगह दी गई। टीम के एलान के बार हुई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि नंदिनी को क्‍यों मौका दिया गया है।

इंग्‍लैंड में मिलेगी मदद

उन्‍होंने कहा, "अमनजोत कौर और काश्‍वी गौतम चोटिल हैं। ऐसे में नंदिनी शर्मा को मौका दिया गया है। विश्‍व कप इंग्‍लैंड में खेला जाना है। वहां की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में नंदिनी एक बेहतर विकल्‍प साबित हो सकती हैं। हमारी बेंच स्‍ट्रेंथ काफी मजबूत है। 2 प्‍लेयर्स के चोटिल होने के बाद भी हमारे पास ऐसे प्‍लेयर हैं जो विश्‍व कप में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

हैट्रिक ले चुकी हैं नंदिनी

नंदिनी शर्मा की बात करें तो उनका जन्‍म चंडीगढ़ में हुआ। तेज गेंदबाज चंडीगढ़ के लिए ही घरेलू क्रिकेट भी खेलती हैं। WPL में वह दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा हैं। लीग में उन्‍होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 17 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 18.58 की और इकोनॉमी 8.31 की रही है। 5/33 लीग में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। नंदानी शर्मा ने WPL 2026 के एक ही मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेकर (5/33) इतिहास रच दिया था।

कुछ रोचक बातें

  • भारतीय टीम के एलान से पहले BCCI मुख्यालय में एक बैठक हुई।
  • 12 जून 2026 से विमंस टी20 विश्‍व कप का आगाज होगा।
  • भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 14 जून को खेलेगी।
  • बर्मिंघम में भारतीय महिलाओं का सामना पाकिस्‍तान से होगा।
  • टूर्नामेंट के 10वें एडिशन में 12 टीमों की टक्‍कर होगी।
  • इन सभी टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है।
  • भारत और पाकिस्‍तान टीम को ग्रुप ए में जगह दी गई।
  • 12 टीमों के बीच 33 मैच खेले जाएंगे।
  • टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को होगा।
  • इंग्लैंड एंड वेल्स टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा।

भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), स्‍मृति मंधाना (उपकप्‍तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्र‍ांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

 

 

 

यह भी पढ़ें- India Squad Announcement Highlights: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान, पहले मैच में पाकिस्‍तान से होगी टक्‍कर